✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:अगले 3-4 दिनों तक लगातार चढ़ेगा झारखंड का पारा, पढ़े होली पर आज कैसा रहेगा मौसम 

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 04 Mar 2026 08:14 AM (IST)

Weather Alert:अगले 3-4 दिनों तक लगातार चढ़ेगा झारखंड का पारा, पढ़े होली पर आज कैसा रहेगा मौसम 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार अधिकतम न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है जिसकी वजह से दोपहर में कड़क धूप से लोगों का गर्मी से पसीना छूट रहा है. आलम यह है कि मार्च के महीने में लोग गर्मी से बचते हुए नजर आ रहे है.हालंकी सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की सिहरन महसूस हो रही है.वही रात को हल्की चादर वाली ठंड पड़ रही है.बात अगर बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर की करें तो यहां लोगों को दोपहर के समय काफी ज्यादा गर्मी का एहसास हो रहा है जिसकी वजह से बिना पंखा का काम नहीं चल रहा है.

 पढ़े होली पर आज कैसा रहेगा मौसम 

वही आज आनी बुधवार होली की बात की जाए तो आज भी दोपहर के समय कड़क धूप खिलेगी हलांकि मौसम विभाग की ओर से लोगों को अपने बच्चों को धूप में में होली खेलने से मना करने को कहा गया है क्योंकि बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है. आज झारखंड के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहेगा तो वही न्यूनतम तापमान में 15 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है.हालांकी शाम होने पर इसमे थोड़ी राहत मिलती नजर आती है.

कोल्हान में पड रही है सबसे अधिक गर्मी

कोई बात अगर कोल्हान की चाईबासा और जमशेदपुर की जाए तो यहां पुरे झारखंड से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14.5 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. यहा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. आने वाले अगले 3-4 दिन तक लगातार झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी जिससे गर्मी बढ़ेगी.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.