टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां बारिश और हवाओं की जगह अब कड़क धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. पिछले 2 दिनों से हो रही कड़क धूप की वजह से लगातार झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसकी वजह से गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है.एक तरफ जहां लोग परेशान है तो वहीं अब हिटवेब की भी संभावना बढ़ चुकी है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को हिदायत दी गई है कि घर से निकलने से पहले खा पीकर ही निकले खुद को हाइड्रेट रखें और सीधे धूप लगने से खुद को बचाएं सर ढक कर रहे.
पढ़े आज के मौसम का हाल
वही आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. आसमान में कहीं कहीं हल्के फुल्के बादल दिखाई देंगे हालांकी बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. अधिकांश जिलों में कड़क धूप देखने को मिलेगी.वही तापमान में अगले 2 दिनों के अंदर दो से तीन डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है.यानी आने वाले अगले दो-तीन दिनों तक झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई भी उम्मीद नहीं है.इसलीये खुद को बचाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि सीधे धूप से बचे.
इन जिलों के लोग रहे सावधान
आज ख़ासतौर पर जिन जिलों के लोगों को कड़क धूप और गर्मी से बचकर रहना है उन जिलों में देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज खूंटी, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिला शामिल है. आज इन जिलों का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहेगा वही न्युनतम तापमान 21 से 24 डिग्री के बीच रहेगा.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.