✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:16 अप्रैल तक झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं, हिटवेब से रहें सावधान  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 14, 2026, 7:56:31 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले चार दिनों से लगातार हो रही है कड़क धूप की वजह से झारखंड का तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल है. वही मौसम विभाग का कहना है कि आज 14 अप्रैल को भी झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.आज भी सुबह से ही कड़क धूप खिली हुई है वही दोपहर में भी लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा. हालांकी मौसम विभाग ने 17 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत दिए है.

अगले 16 अप्रैल तक झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले अगले दो-तीन दिन तक झारखंड के मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा यानी कड़क धूप चढ़ता पारा लोगों को खूब सताएगा.मौसम विभाग की ओर से घर से निकलने से पहले पानी पिकर निकले और पेट भर खाना खाकर बाहर जाने की सलाह दी जा रही है ताकि हिटवेब और धूप की वजह से आपको चक्कर आने जैसी परेशानियाँ ना हो.धूप में बिना सर को ढके बाहर निकलने पर भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है जिसका खास ख्याल रखना है.

 इस दिन से बदल सकता है मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल को झारखंड के कुछ जिलों में हिटवेब तो कुछ जिलों में बारिश के संकेत मिले है.यानी 17 अप्रैल से एक बार फिर झारखंड के मौसम का मिजाज बदलेगा और कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं कुछ जिलों में हिटवेब को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.आईएएमडी के अनुसार 17 अप्रैल को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज मैं बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

इन जिलों में हिटवेब का अलर्ट

वही कुछ जिले ऐसे है जहां 17 अप्रैल को हिटवेब लोगों को परेशान कर सकता है इन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.जहां गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में लोगों को हिटवेब से खास तौर पर सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.