✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जदयू नेता के घर से मिला हथियार का जखीरा, 4 लाख के अधिक नगदी भी बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:39:32 AM

शेखपुरा(SHEKHPURA): शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है. जहां जदयू के पूर्व प्रखंड अध्‍यक्ष और पूर्व मुखिया कौशलेंद्र कुमार और उनका पुत्र हथियार के जखीरा के साथ गिरफ्तार हुआ है.  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिता पुत्र को भारी मात्रा में हथियार कारतूस और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई शेखपुरा जिले के कुसुंभा ओपी थाना क्षेत्र के बरैयाबीघा गांव से किया. जहां पुलिस द्वारा पूर्व मुखिया कौशलेंद्र कुमार और उसका पुत्र शिव विभूति के घर छापेमारी की गयी. पुलिस ने छापेमारी कर 14 देशी कट्टा, 127  जिंदा कारतूस, 25 कारतूस का खोखा,3 मोबाइल, एक तलवार, दो गुप्ती और 4 लाख 50 हजार 600  रुपया  बरामद किया है. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई पर एसपी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि पूर्व मुखिया हथियार की तस्करी का काम करता था और इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली. एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पूर्व मुखिया कौशलेंद्र कुमार अवैध हथियार की तस्करी करते थे और जमुई,नवादा और शेखपुरा में बेचने का काम करते थे.  पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.