समस्तीपुर(SAMASTIPUR): जिले मे इन दिनों हथियार लहराने का मानो एक फैशन सा बन गया है, ज़ब चाहे, जहां चाहे लोग हथियार की नुमाइश करते नज़र आ जाते हैं. चाहे वो शादी समारोह हो या फिर कोई भी कार्यक्रम हर जगह का यही नजारा है. ताज़ा मामला समस्तीपुर के मुसरीघारारी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित एक मकान का बताया जा रहा है, जहां अवैध हथियार के साथ नृत्य करते कुछ युवती का वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं.
युवती के पास कहां से आया हथियार
बहरहाल, वायरल वीडियो के बाद सवाल उठ रहा है कि युवती के पास अवैध हथियार कहां से आया? अवैध हथियार के साथ नृत्य करने के दौरान उसके पीछे दो अन्य युवती भी दिखाई दे रही है. इसके अलावा कई युवक और एक बच्चा भी दिखाई दे रहा है. वहीं मुसरीघारारी थाना अध्यक्ष से इस वायरल वीडियो के बारे मे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मुझे मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है. इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.