✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ट्रेन की छत पर मार रहा था पोज, लग गया इलेक्ट्रिक शॉक, लोग कह रहे अब अस्पताल में रील बनाना

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:06:01 AM

टीएनपी डेस्क: सोशल मीडिया पर रील बनाने का नशा हर किसी के सिर पर चढ़ा हुआ है. इस रील बनाने और फेमस होने के लिए कुछ लोग अपनी क्रियेटीवीटि दिखा रहे हैं तो कुछ लोग अपना मजाक बना रहे हैं. और वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो फेमस होने व हीरो बनने के चक्कर में अपनी जान ही दांव पर लगा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के को चलती ट्रेन पर चढ़कर रील बनाने का कीड़ा काटता है. लेकिन कुछ ही देर में ये कीड़ा शांत भी हो जाता है. रील बनाते समय लड़के के साथ ऐसा कुछ खौफनाक हुआ की बेचारा आगे से रील का नाम भी नहीं लेगा.

हीरो बनने के चक्कर में बन आई जान पर बात 

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का रील बनाने के लिए चलती ट्रेन की खिड़की से होते हुए ट्रेन की छत पर चढ़ता है. साथ में उसका दोस्त वीडियो शूट कर रहा है. ट्रेन की छत पर चढ़ने के बाद लड़का अपने आप को किसी हीरो से कम नहीं समझता. इसी बीच वह अपने हाथों को हवा में उठा कर खुशी से रील बना रहा था. लेकिन थोड़े ही देर में उसकी ये खुशी दर्द में बदल गई. क्योंकि, रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से लड़के का हाथ टच हो जाता है और उसे करंट लग जाता है. करंट लगते ही लड़का ट्रेन से नीचे गिर जाता है. हालांकि, लड़के की जिंदगी तो बच गई लेकिन वह अस्पताल पहुंच गया. इतना तो तय है कि अब वह कभी भी रील बनाने का नाम नहीं लेगा.

लड़के का वीडियो देख लोगों को आया गुस्सा

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (ट्विटर) पर इस वीडियो को @ManojSh28986262 नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस पोस्ट के कैप्शन में दिया गया है कि, “देखिए रील्स के चक्कर में कैसे जान को दांव पर लगा दिया. खैर जान तो बच गई!!’ इस पोस्ट को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और सभी इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है कि, रील के चक्कर में रेला गया, खुद तो मरेंगे ही लेकिन दूसरों को भी मारेंगे.’ दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘क्या होगा इस देश का रील के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.’ तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘ऐसे लोगों को तो कभी भी ट्रेन में सफर करने नहीं देना चाहिए.’ चौथे ने कमेंट किया है कि, ‘बहुत गलत हुआ जो बच गया. अब अस्पताल में भी बैठकर रील ही बनाएगा.’

Tags:ReelInstagram Reeltrainhigh tension linerailway trackStuntStunt videosStunt viral videosstunt goes wrongviral videoviral newstrending newsरीलइंस्टाग्राम रीलट्रेनहाई टेंशन लाइनरेलवे ट्रैकस्टंटस्टंट वीडियोस्टंट वायरल वीडियोस्टंट गलत हो गयावायरल वीडियोवायरल खबरट्रेंडिंग न्यूजवायरल वीडियोट्रेंडिंग वीडियोखतरनाक स्टंटट्रेन की छत पर स्टंटइंस्टाग्रामट्विटर वायरल वीडियोइंस्टाग्राम रील्सइंस्टाग्राम वायरल वीडियोसोशल मीडियासोशल मीडिया वायरल वीडियोViral VideoTrending VideoDangerous StuntTrain Rooftop StuntReelsInstagramTwitter Viral VideoInstagram ReelsInstagram Viral VideoSocial MediaSocial Media Viral Video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.