✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सिवान में वार्ड पार्षद को गोली मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:34:56 AM

सिवान(SIWAN): एमएच नगर थाना के जलालपुर में बीती रात अपराधियों ने वार्ड पार्षद 40 वर्षीय नईम अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के वक्त मृतक वार्ड पार्षद बगल में आयोजित मिलाद में शामिल होने गए थे. रात्रि करीब साढ़े दस बजे मिलाद खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे. तभी घर के समीप स्थित मस्जिद के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने तबाड़तोड़ गोली चला दी. जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

अपराधियों ने वार्ड पार्षद को दो गोली मारी थी. एक गोली सीना और एक गोली पीठ में मारी थी. वहीं घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे में दहशत का माहौल है.

Tags:Ward councilor shot dead in Siwanpanic in the areaMURDER IN SIWANBULLET SHOT IN BIHAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.