टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का सवा साल से अधिक का समय हो गया है. यह युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. यूरोप और नाटो देशों की सहायता की बदौलत यूक्रेन लगातार रूस से जूझ रहा है. इधर पिछले दो दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और तेज हो गया है.
यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के कई ड्रोन को मार गिराया है. उधर यह भी स्वीकार किया है कि रूस के हमले से राजधानी के सभी भारती क्षेत्र में दो नागरिक मारे गए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेंलेंस्की ने कहा है कि रूस के द्वारा मिसाइल से हमले में नागरिकों की मौत मानवता के खिलाफ है. नाटो संगठन के सदस्य देशों द्वारा आर्थिक और सामरिक मदद दिए जाने की वजह से यूक्रेन अपना हौसला बनाए हुए है.यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की विभिन्न यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों से संपर्क में हैं.
रूस कभी भी यूक्रेन को नहीं जीत पाएगा: अमेरिका
इधर संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन को नहीं जीत पाएगा. उसके साथ यूरोपीय देश और अमेरिका भी खड़ा है. इधर यूरोप के कई देशों ने आर्थिक और सामरिक मदद जारी रखने का आश्वासन यूक्रेन को दिया है. उल्लेखनीय है कि फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और यह अब तक लगातार जारी है. इससे यूक्रेन की आर्थिक स्थिति खराब हुई है, वहीं रूस को भी अच्छा खासा नुकसान हुआ है.