✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Viral Video: प्रेमी की बेवफाई से आहत हुई प्रेमिका तो देखिए बीच सड़क कैसे सिखाया सबक, तमाशा देखते रहे लोग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:56:32 PM

TNP DESK- सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के कारनामे आए दिन वायरल होते हैं. इसी बीच यूपी के बिजनौर से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी हैरान करने वाला है. यहां बीच सड़क पर एक प्रेमिका अपने प्रेमी की जमकर कुटाई करती हुई नजर आती है और प्रेमी चुपचाप अपनी प्रेमिका से सड़क पर पिटाई खा रहा होता है. आसपास लोगों की भीड़ भी इकट्ठा होती है. अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होना तो लाजिमी था. वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर खूब मजे भी ले रहे हैं. आपको बताते विस्तार से पूरा मामला .....

 ट्रू स्टोरी नाम के ट्विटर अकाउंट पर प्रेमी प्रेमिका का ये वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में एक प्रेमिका अपने प्रेमी की पिटाई करते हुए नजर आती है. बताया जा रहा है की प्रेमिका अपनी प्रेमी के बेवफाई से आहत थी. दरअसल उसका प्रेमी उसका कॉल रिसीव नहीं कर रहा था. इसी चक्कर में प्रेमिका चंडीगढ़ से अपने प्रेमी की तलाश में बिजनौर पहुंच गई. इसके बाद किसी तरह उसने अपने प्रेमी को बस स्टैंड बुलाया. जैसे ही उसका प्रेमी वहां पहुंचा प्रेमिका ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू किया और बेवफा सनम पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. प्रेमी ने भी गुस्सा नहीं किया और चुपचाप मार खाता रहा. वही तमाशा बनी भीड़ मौके पर मौजूद रही. अंत में मार खाने के बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी बुलेट बाइक पर बैठाया और साथ लेकर चला गया.

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं .एक ने लिखा कि मतलब अब आदमी ब्रेकअप भी नहीं कर सकता, कहां से आती है ऐसी महिलाएं. तो दूसरे लिखा साथ ले गया यहां तक तो ठीक है लेकिन क्या पता आगे क्या होगा, आजकल ड्रम भी ट्रेंड पर है. तीसरे ने लिखा गर्लफ्रेंड ने रौद्र रूप दिखाया और बेवफा प्रेमी को थप्पड़ जड़ दिया. एक ने लिखा कलयुग वाला प्रेम है ये. इसके साथ ही कुछ लोग इस पर चुटकी लेते हुए काफी मजे ले रहे हैं.

Tags:trending newsviral newstrending viral newssocial mediasocial media viral newssocial media x platformtwitter funny viral newsट्रेंडिंग न्यूज़वायरल न्यूज़ट्रेंडिंग वायरल न्यूज़सोशल मीडियासोशल मीडिया वायरल न्यूज़सोशल मीडिया एक्स प्लेटफ़ॉर्मट्विटर मज़ेदार वायरल न्यूज़वायरल मुद्देViral videoSocial media trending videoBijnor viral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.