✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Viral Dance: ‘बीड़ी जलइले’ पर विदेशी गर्ल्स का जबरदस्त परफॉर्मेंस,वीडियो देख झूम उठेंगे आप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 18, 2026, 1:24:27 PM

TNP DESK- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विदेशी लड़कियां मशहूर भोजपुरी गाने ‘बीड़ी जलइले’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. उनके एनर्जेटिक मूव्स और एक्सप्रेशन्स ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि  भारतीय गाने की धुन पर पूरी तरह झूमती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि उन्होंने न सिर्फ गाने की बीट्स को बखूबी पकड़ा है, बल्कि उनके स्टेप्स में देसी तड़का भी साफ दिखाई दे रहा है.

दरअसल ब्राज़ील की मॉडल विक कैपेलर पिछले कई सालों से मुंबई में रह रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ एक शादी का वीडियो शेयर किया,. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह एक ऐसा इंडियन गाना है जिसे हर ब्राज़ीलियन बड़े शौक से सुनता है. 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स विदेशी लड़कियों की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा इंडियन म्यूजिक की दीवानगी अब पूरी दुनिया में छा गई है वहीं दूसरे ने कहा इनका डांस देख कर सच में झूम उठे.

डिजिटल दौर में भारतीय गानों का ग्लोबल क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है.  यह वायरल वीडियो इस बात का एक और उदाहरण है कि कैसे देश की लोकल धुनें अब इंटरनेशनल स्टेज पर भी धूम मचा रही हैं.

Tags:Viral VideoViral newsSocial media viral newsViral danceForeign girls perform on 'Bidi Jalaile songBidi jalaile songVick Capelar।

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.