✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कुढ़नी उपचुनाव में वीआईपी भी उतारेगी अपना उम्मीदवार, मुकेश सहनी ने की घोषणा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:33:47 AM

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): कुढ़नी में विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है. आगामी 5 दिसंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है. ऐसे में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. एक तरफ बीजेपी अपने प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है तो दूसरी तरफ महागठबंधन की ओर से जदयू ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. जदयू ने मनोज कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी भी कुढ़नी पहुंचे और वहां के मतदाताओं से विचार विमर्श किया. उन्होंने कहा कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर VIP रणनीति तय कर चुकी है. मुकेश सहनी ने कहा कि मतदाताओं और पदाधिकारियों से इसको लेकर चर्चा हुई है. सभी ने मुझे निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है. कुढ़नी उपचुनाव को लेकर जो भी निर्णय लिया गया है, उसकी घोषणा पटना में की जाएगी. जदयू द्वारा महागठबंधन के प्रत्याशी उतारे जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को अपने प्रत्याशी उतारने और तय करने का अधिकार है.

“वीआईपी भी अपना प्रत्याशी उतारेगी तो वह किसी से पूछने नहीं जाएगी”

उन्होंने कहा कि वीआईपी भी अपना प्रत्याशी उतारेगी तो वह किसी से पूछने नहीं जाएगी. उन्होंने एक बार फिर से दावा करते हुए कहा कि पार्टी निषादों के विकास के लिए काम कर रही है. भाजपा ने वीआईपी के चार विधायकों को तोड़ लिया. कुढ़नी में भाजपा को हराना पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि रविवार को वीआईपी कुढ़नी उपचुनाव को लेकर अपने निर्णय की घोषणा करेगी.

मुकेश सहनी के इस ऐलान के बाद बीजेपी और महागठबंधन दोनों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. ऐसे में मामला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.  

Tags:kurhani by election 2022kurhani by electionkurhani up chunav 2022student election 2022student union election 2022patna university election 2022pu election 2022patna university electionmurhani by electionbihar by election 2022kurhani upchunav 2022kudhni byelectionpatna university election newskurhani electionpu electionskurhani by election 2022 newskurhani by elections 2022pusu electionkurhani by poll 2022kudhni by electionmukesh sahni

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.