✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में नई शिक्षक नियमावली और महंगाई के विरोध में जाप का प्नदर्शन, मणिपुर में राष्ट्रपत शासन लगाने की मांग

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:31:23 AM

पटना(PATNA) : बिहार में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज बिहार में रेल रोको अभियान चलाया. जिसके तहत पटना के सचिवालय हाल्ट में रेलवे पटरी पर जाप के कार्यकर्ताओं ने रेल आवागमन को अवरूद्ध कर दिया. यह आंदोलन मणिपुर में हुई हिंसा, बिहार में नई शिक्षक नियमावली और महंगाई के विरोध किया गया है.  

मीडिया से बात करते हुए जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का कहना है जिस तरह से मणिपुर में हिंसा हुई है. उसको देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए. साथ ही साथ जिस तरह बिहार में सरकार ने नई शिक्षक नियमावली केतहत डोमिसाइल नीति खत्म कर दी है. इसे भी बहाल करना चाहिए क्योंकि बिहार के बच्चों में इतना टैलेंट है कि वह आईएएस और आईपीएस तक बनते हैं. तो फिर डोमिसाइल नीति खत्म करने की जरूरत क्या थी. साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरे क्षेत्र जगहों से आए लोग जिन्हें भाषा सहित अन्य तकलीफ होंगी वह यहां के बच्चों को क्या शिक्षा दे पाएंगे.

पप्पू यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने साफ कहा कि महंगाई आज जिस तरह से बढ़ गई है. इसको लेकर भी लोगों के जेहन में खासी नाराजगी है. जिसको देखते हुए आज जन अधिकार पार्टी ने रेल चक्का जाम करने का निर्णय लिया है. इसलिए सैकड़ों की संख्या में समर्थक बिहार के विभिन्न जिलों में उतरकर रेल रोको अभियान चला रहे हैं.

 

Tags:Violence in ManipurBiharJAP did Rail Rokocampaign in protestagainst the new teacher's manualपप्पू यादव न्यूज़बिहार के पटना में रेल चक्का जाम

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.