✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा, जमकर की कुटाई, मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:33:47 AM

औरंगाबाद(AURANGABAD): औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के महुआईन गांव में एक चोर को ग्रामीणों ने चोरी करते वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया. फिर क्या था ग्रामीणों ने मिलर चोरों की कुटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही कसमा थाना के एसआई मदन उपाध्याय ,एएसआई यदुनंदन यादव घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को आनन-फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां डॉ सुजीत कुमार प्राथमिक उपचार कर रहे थे. लेकिन  आरोपित चोर की जान नहीं बच पायी. 

यह भी पढ़ें:

आज हाजीपुर कोर्ट में लालू यादव की पेशी, अदालत में वकील रखेंगे पक्ष 

इलाज के दौरान मौत

गृह स्वामी बिगु चौधरी का कहना है कि बीते रात्रि में मेरे घर के करकट टूटने की आवाज आई. उठा तो पता चला कि एक चोर चोरी कर रहा है. चोर चोर हल्ला करने पर आसपास के लोग जुटे और हम लोगों ने उस पर  हमला कर दिया.  डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि नाजुक अवस्था में घायल को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कासमा पुलिस छानबीन में लग गई है.  घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना के एसआई निशा कुमारी रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.