✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भाजपा का आरोप : नीतीश सरकार को रिमोट से चला रहे हैं लालू यादव, दोनों मिल कर बिहारियों को बना रहे बेवकूफ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:20:13 PM

पटना(PATNA): बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. लालू प्रसाद यादव रिमोट से बिहार सरकार चला रहे हैं. लालू यादव बड़े भाई की भूमिका में हैं और छोटे भाई नीतीश कुमार को रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल कर रहे हैं. लालू जब चाहते हैं नीतीश कुमार को साथ रखते हैं. जब चाहते है देश भ्रमण पर भेज देते हैं. दोनों ने मिलकर जनता को बेवकूफ बनाया है. बहुत जल्दी प्रधानमंत्री का सपना दिखा कर इन्हें सत्ता से बाहर करेंगे और बिहार में खुद सरकार चलाएंगे.

नीतीश सत्ता के नशे में हैं चूर 

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार में जंगल राज को जनता राज बता रहे हैं. सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि जंगलराज भी उन्हें जनता राज दिख रहा है. अपराधी और भ्रष्टाचार की सरकार बनने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. बिहार में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. हत्या,लूट चरम पर है. उनके भतीजे जो उपमुख्यमंत्री हैं पहले ही कहा था बड़े बेशर्म मुख़्यमंत्री है कुर्सी कुमार पलटू राम है. उन्होंने कहा कि बिहार को जंगलराज से निकालने में काफी लोगों ने बलिदान दिया.उस बलिदान का मुख़्यमंत्री ने अपमान किया. उनकी शराब माफिया और पुलिस की सांठगांठ है.उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है.बिहार पुलिस को बालू और दारू से फुर्सत नहीं है. नीतीश कुमार अब थक चुके हैं सत्ता में बैठने के उपयुक्त नहीं हैं. नीतीश कुमार ने बिहार को कलंकित करने का काम किया है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.