✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश पर लगाया गंभीर आरोप, कहा शराब माफिया का कर रहे समर्थन 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:53:36 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी के चुनाव प्रचार में पहुंचे विरोधी दल के नेता व बिहार विधानसभा सभा के पूर्व स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया. साथ ही राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से नामांकन रद्द कराने की मांग की.

प्रेस कांफ्रेंस में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह के सिल्वर हेरिटेज स्प्रिट लिमिटेड में राजद प्रत्याशी पार्टनर हैं.उनपर पूर्व से दो केस चल रहे हैं जाली नोट की और उन्होंने अपने शपथ पत्र में इसका जिक्र नहीं किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिशन को धज्जियां उड़ाने वाला झारखंड के गिरिडीह के माध्यम से बिहार में शराब भेजने वाले के साथ खेल खेलने वाले का सरकार समर्थन कर सकती है, तो अनुमान लगा सकते हैं कि इनके करनी और कथनी में कितना अंतर है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सिद्धांत को किस तरह तिलांजलि दिए हैं, शराब माफिया के साथ उनका फोटो भी है.  ऐसे लोगों को कभी भी समाज स्वीकार नहीं करेगा. सरकार क्या जांच करेगी. जब ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाने इसको लेकर बीजेपी चुनाव आयोग जाकर  शिकायत करेगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.