✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कटिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के कई ठिकानों पर पड़ा छापा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:02:18 AM

कटिहार(KATIHAR): कटिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है, जहां लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के कई ठिकानों पर एक साथ छापा पड़ा है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के मामले में की गई है. सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी कटिहार, मनिहारी, पटना और प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में स्थित श्वेता मिश्रा से जुड़े आवासों, परिसरों और संभावित ठिकानों पर एक साथ शुरू की गई.निगरानी विभाग की कई टीमों ने समन्वय के साथ यह कार्रवाई सुबह से ही शुरू कर दी थी.

इस मामले में हुई कार्रवाई

अधिकारियों को संदेह है कि श्वेता मिश्रा के पास उनकी घोषित आय से कहीं अधिक संपत्ति है.छापेमारी के दौरान कई बेशकीमती दस्तावेज, जमीन-फ्लैट से संबंधित कागजात, बैंक खातों की जानकारी और महंगी खरीदारी से जुड़े प्रमाण मिले है.विभाग फिलहाल सभी दस्तावेजों की जांच-पड़ताल में जुटा है.

कार्रवाई से हड़कंप

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है. यह छापेमारी ऐसे समय पर हुई है जब राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ "ज़ीरो टॉलरेंस" की नीति को सख्ती से लागू करने का दावा कर रही है.छापेमारी के बाद निगरानी विभाग द्वारा जप्त दस्तावेजों की फॉरेंसिक और कानूनी जांच की जाएगी.यदि आरोप सही पाए गए, तो श्वेता मिश्रा के खिलाफ आपराधिक और विभागीय कार्रवाई की संभावना है.

Tags:sweta mishraVigilance departmentVigilance department in katiharPublic Grievance Redressal Officer Shweta MishraPublic Grievance Redressal Officertrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaykatiharkatihar newskatihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.