☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, पुलिस लगी पीछे

अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, पुलिस लगी पीछे

मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस कि नींद उड़ा दी है. वायरल वीडियो में हथियार का जखीरा दिख रहा है,  जिसमें विभिन्न तरह के हथियार हैं.

दरअसल, 17 सितम्बर को पूर्वी चंपारण जिले में विश्वकर्मा पूजा की धूम थी. सभी ने निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा की. पुलिस वालों ने भी अपने हथियार की पूजा की. लेकिन इस दौरान जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो में विश्वकर्मा पूजा के दिन अवैध हथियारों की पूजा हो रही है. इस वीडियो को कोटवा थाना क्षेत्र के महारानी बैरिया गांव के रहने वाले युवक राहुल झा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और राहुल झा के घर पर छापा मारा. छापामारी के दौरान राहुल के हथियार बरामद नहीं हुए और ना ही राहुल पुलिस के हाथ लगा. हालांकि, पुलिस ने राहुल के पिता सुनील झा को गिरफ्तार कर लिया है.

सुनील झा भी हत्या के एक मामले में चल रहा था फरार

गिरफ्तार सुनील झा हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था. पुलिस फरार राहुल झा की कुंडली खंगालने में जुटी है. ग्रामीणों के अनुसार राहुल झा चोरी डकैती समेत अपराधिक कांडों को अंजाम दे चुका है. बताया जाता है कि राहुल ने गांव में अपनी धाक जमाने के लिए अवैध हथियारों को प्रदर्शित करने वाला वीडियों सोशल मीडिया पर डाला है.

एसपी ने दी जानकारी

एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मिला है. जिसका सत्यापन कराने के बाद कोटवा थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. कोटवा थानाध्यक्ष ने राहुल झा के घर पर छापेमारी की. राहुल झा घर पर नहीं मिला. लेकिन उसके पिता सुनील झा को गिरफ्तार किया गया है. सुनील झा भी हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि राहुल की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

 

Published at:19 Sep 2022 05:41 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.