✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का डांस करते वीडियो वायरल, ख़ुद पीएम ने भी किया शेयर, लोगों ने कहा- Coolest PM ever 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:13:07 AM

TNP DESK: आपने अभी तक पीएम मोदी को कई अवतार में देखा है लेकिन क्या आपने पीएम मोदी को डांस करते देखा है. दरअसल सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का डांस करते वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद पीएम ने भी शेयर किया है. वही पीएम मोदी ने वीडियो को शेयर करके लिखा कि आप सभी की तरह मुझे भी खुद को नाचते देखकर काफी मजा आ रहा है चुनावी मौसम में इस तरह की क्रिएटिविटी काफी आनंददायक है.  

लोगों ने कहा Coolest PM ever 

इस वीडियो को कृष्णा नाम के एक यूजर ने अपने एक हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उसने लिखा है यह वीडियो इसलिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि इसका डायरेक्टर मुझे गिरफ्तार नहीं कराएगा. वही जब कृष्णा ने यह वीडियो पोस्ट किया तो लोग उस पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा coolest PM ever. तो वही एक ने लिखा की पीएम मोदी डांस करते हुए रॉकस्टार लग रहे हैं.

एक यूज़र ने लिखा अंतहीन आलोचना, मीम्स और यहां तक कि गालियों को भी बिना नाराज हुए सहन करने की आपकी क्षमता वास्तव में प्रेरणादायक है.

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले जब ममता बनर्जी का डांस करते डमी वीडियो शेयर किया गया था तो कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई की बात कही थी. लेकिन जब पीएम मोदी का वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने उसे ख़ुद के सोशल हैंडल पर शेयर कर वीडियो बनाने वाले की सराहना की. इसलिए एक यूज़र ने कमेंट में लिखा "तानाशाह और डेमोक्रेट के बीच अंतर, डेमोक्रेट लोगों को मीम शेयर करने पर गिरफ्तार करता है.तानाशाह खुद पर बने मीम की सराहना करता है.

यह भी पढ़ें

Loksabha Election 2024: 93 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट

Tags:pm modipm modi dance videoviral video pm modiviral videotrending videotrending newspm Narendra modipm modi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.