☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराने और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी

आर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराने और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,  पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): आर्केस्ट्रा में डीजे की धुन पर नर्तकी संग एक युवक का पिस्टल लहराते व फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि रोसड़ा थाना क्षेत्र के थतिया गांव स्थित विषहर स्थान कैंपस में नागपंचमी के अवसर पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डीजे की धुन पर नर्तकी के पीछे एक युवक ने फायरिंग की. इसके बाद वह पिस्टल लहराने लगा. इस दौरान उसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं. हालांकि स्थानीय थाने की पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान पुलिस को सूचना दी थी. सूचना मिलने पर जांच के लिये पुलिस पहुंची लेकिन तब तक उक्त युवक हथियार के साथ वहां से फरार हो चुका था. बहरहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि इन दिनों समस्तीपुर ज़िला में धड़ल्ले से नव युवकों के हांथ में किताब के जगह पिस्तौल देखा जा रहा है और पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी है. 

यह भी पढ़ें:

अग्निवीर वायु इंटेक वन की परीक्षा आज,  सेंटर पर उमड़ी युवाओं की भीड़ 

Published at:24 Jul 2022 12:16 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.