✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

उपराष्ट्रपति चुनाव: बसपा ने जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा की

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:52:10 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने NDA के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का फैसला किया है. बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट में कहा कि सर्वविदित है कि देश के सर्वाेच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति न बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ.अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है. इसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व एनडीए ने जब द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था तब भी बसपा प्रमुख मायावती ने सबसे पहले उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया था. मायावती ने कहा था कि यह सिर्फ अनुसूचित जनजाति की महिला होने की वजह से ही उनकी पार्टी ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन देने का ऐलान किया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.