✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

देवघर में वर्धन खवाड़े मेमोरियल चेस टूर्नामेंट शुरू, सैकड़ों खिलाड़ी ले रहें भाग

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:29:10 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन कुछ परिस्थितियों और संसाधनों के अभाव के कारण खिलाड़ी गुमनाम हो जाते हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों को न सिर्फ मंच प्रदान करने बल्कि उनका नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाने का बीड़ा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष और प्रसिद्ध समाजसेवी सुनील खवाड़े ने उठाया है. अब प्रतिभावान खिलाड़ियों के आड़े कभी आर्थिक या अन्य परेशानियां नहीं आएंगी. इसी उद्देश्य से आज से महेशमारा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता अंडर 14, अंडर 11 और ओपन वर्ग में हो रही है. जिसमें जिले भर के सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने बताया कि इस प्रतियोगिता में न सिर्फ प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, बल्कि पहले 10 रैंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा. सुनील खवाड़े ने बताया कि इस बार झारखंड के वीर सपूतों के नाम पर दो विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे. महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को फुलो झानो पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जबकि पुरुष वर्ग को भगवान बिरसा मुंडा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.सुनील खवाड़े ने कहा कि खेल संघ का उद्देश्य खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम स्थापित कराना है.

रिपोर्ट-ऋतुराज सिन्हा

Tags:deoghar newsदेवघरवर्धनखवाड़ेमेमोरियलचेसटूर्नामेंटखिलाड़ीdeogharvardhankhawadememorialchesstournamentdistrictlevelहिन्दी न्यूजHindi NewsLatest news in hindiआज की ताजा खबरjharkhand newsझारखंड न्यूजJharkhand breaking newsझारखंड ब्रेकिंग न्यूजरांची अपडेटRanchi Updateरांची न्यूज टुडेRanchi News todayझारखंड लेटेस्ट न्यूजJharkhand Latest News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.