✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड सरकार के उद्योग विभाग में 455 पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल्स 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:53:39 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड के युवाओं के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission, JSSC) ने कई पदों पर नौकरी निकाली है.  इस सरकारी नौकरी की सबसे अहम बात ये है कि इसके लिए 10 वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख, शैक्षिक योग्यता, रिक्ति विवरण, आयु सीमा और परीक्षा विवरण सहित कई अहम जानकारी.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने उद्योग विभाग में कीटपालक, कुशल शिल्पी एवं अन्य समकक्ष श्रेणी के कुल 455 पदों पर भर्ती निकाली है. कीटपालक व समकक्ष पदों पर 268 वैकेंसी और कुशल शिल्पी व समकक्ष पदों पर 187 वैकेंसी हैं. इन पदों पर नियुक्ति झारखंड matric level combined competitive  परीक्षा- 2022 के माध्यम से होगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर तक है. 12 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान और फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड किए जा सकेंगे. वहीं अगर आवेदन में किसी प्रकार की कोई गलती हो जाती है तो आप 16 से 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट WWW.JSSC.NIC.IN पर जाना होगा.

किस श्रेणी में कितने पद 

श्रेणी - कीटपालक एवं समकक्ष - कुशल शिल्पी एवं समकक्ष

अनारक्षित - 106 - 76
एसटी - 68 - 48
एससी - 27 - 19
अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 23 - 15
पिछड़ा वर्ग - 16 - 11
आर्थिक रूप से पिछड़े - 28 - 18
कुल - 268 - 187

शैक्षणिक योग्यता(education qualification)

इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम मैट्रिक/10वीं पास एवं अतिरिक्त झारखंड रेशम तकनीकी विकास संस्थान, चाईबासा से एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स (सेरिकल्चर/सिल्क/ विविंग/ सिल्क डाईंग-प्रिंटिंग) और दो वर्षीय (10 प्लस 2) इंटर व्यावसायिक कोर्स (सेरिकल्चर/टेक्सटाइल्स) पास होना अनिवार्य है. 

कुशल शिल्पी एवं समकक्ष पद के लिए योग्यता 

कम से कम मैट्रिक/10वीं पास एवं हस्तशिल्प में एक वर्ष का सर्टिफिकेट कोर्स एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में दो वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है. 

आयु सीमा(age limit)

इन पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा - 35 वर्ष रखी गयी है. वहीं आरक्षित वर्गों को नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी. 


परीक्षा शुल्क 

इन पदों पर आवेदन के लिए 100 रुपये देने होंगे.  लेकिन झारखण्ड राज्य के एससी व एसटी जाति के अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा शुल्क 50 रुपये है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.