✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात:इस वजह से भी अटक जाता है पीएम किसान योजना का पैसा, जल्दी करें चेक, कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलतियां

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 12:46:14 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6000 की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में भेजती है जो बैंक डीबीटी के माध्यम से होती है,हालांकि यह पूरा पैसा एक साथ नहीं भेजती है बल्की तीन किश्तों में भेजी जाती है ताकि किसान अपनी खेती में इस पैसे को लगा सके तो वहीं अपने व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा कर सके. अब तक सरकार की ओर से 21 किस्त जारी की जा चुकी है.वहीं अब देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे है.उम्मीद जतायी जा रही है कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक सरकार 2000 की आर्थिक मदद सारे किसानों के खाते में भेज देगी हालांकि इसको लेकर अब तक अधिकारिक घोषना नहीं की गई है.

इस वजह से भी अटक जाता है पैसा

आपको बता दें कि अगर किसी किसान ने अपने बैंक से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं की है और ना ही ई-केवाईसी करवाई है तो भी उनकी किस्त रुक सकती है. ऐसे में आपकी अपनी तरफ से पूरी तरह से सजग रहने की जरूरत है ताकि सरकार द्वारा भेजा गया पैसा सीधे आपके बैंक खाते में खटाखट आ जाए और इसमें कोई भी रुकावट ना आए.ऐसे में किसानों को सबसे पहले जल्दी से अपना पीएम किसान स्टेटस ऑनलाइन चेक करना है और सुनिश्चित करना चाहिए कि लाभार्थियों में उनका नाम शामिल है कि नहीं है.घर बैठे आप कैसे फ़ोन के माध्यम से पीएम किसान निधि योजना का स्टेटस चेक कर सकते है आज हम आपको बताने वाले है.

जल्दी करें स्टेटस चेक

यादी आप भी ऐसे लागू में शामिल है जिनको आशंका है कि उनका पीएम किसान निधि योजना का पैसा अटक सकता है तो आपका सबसे पहला चेक करने के लिए पीएम किसान के अधिकारिक वेबसाइट pm kisan.gov.in पर विजिट करना पड़ेगा, वहीं इसके बाद आपको होम पेज फॉर्मर्स कॉर्नर सेक्शन में जाना है यहां आपको अपना स्टेटस और लाभार्थी स्टेटस का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है.इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर को दर्ज करना है. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक ओटीपी आएगा जिसको फिल करना है. इसके बाद आपके सामने किस्त से जुड़ी पूरी जानकरी खुल कर आ जाएगी.यहां आपको चेक कर लेना है ई-केवाइसी,लैंड सीडी और आधार बैंक सीडिंग यस हो अगर इसमे कोई भी मैं नहीं दिख रहा है तो तुरेंट सुधरवाना जरूरी है.

कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलतियां

यदि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की एक भी किस्त का पैसा अटका है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको अपना स्टेटस चेक करना है कि कहीं कोई जानकारी गलत तो नहीं है. वही इसके बाद आपको ई-केवाइसी पूरी हुई है कि नहीं, बैंक अकाउंट और आधार लिंक है या नहीं. यहां जाने के लिए सीएससी सेंटर पर संपर्क करें, हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है.कई बार बैंक विवरण या आधार में गलत होने की वजह से भी आपका पैसा अटक जाता है.

Tags:pm kisan yojana latest updatepm kisan latest updatepm kisan samman nidhi yojanapm kisan yojana 22st installment updatepm kisan yojana 22nd installment updatepm kisan samman nidhi yojana 22th kistpm kisan samman nidhi yojana 21st installmentpm kisan samman nidhi yojana 22nd installmentkisan samman nidhi updatepm kisan new updatepm kisan dbt updatepm kisan updatepm kisan budget update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.