✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात: आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ और भी आसान, जानिए राशन दुकान में कैसे कर सकते हैं आवेदन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 10, 2026, 2:17:51 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): केंद्र सरकार की ओर से देश के गरीब और सहाय लोगों को मुफ्त में इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई थी, जिसे गरीब लोगों का इलाज करवाने में कोई परेशानी नहीं होगी. इस योजना के तहत लाभुकों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जाता है, जिसको लेकर अलग-अलग नियम और शर्ते रखी गई है. वहीं समय-समय पर सरकार की ओर से आम लोगों को राहत देने के लिए योजना में बदलाव किया जाता है इसका उपदेश एक ही होता है कि लाभुको को हर संभव वह सुविधा मिल सके. एक बार फिर सरकार की ओर से आम लोगों को राहत देने के लिए आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव किया गया है जिसमें अब कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और भी आसान किया गया है. चलिए जानते हैं कैसे अब आसानी से आयुष्मान कार्ड बन जाएगा.

अब आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया हुई और आसान

आपको बताये कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए जब लोग कार्ड बनवाने के लिए जाते थे तो इसकी प्रक्रिया काफी ज्यादा लंबी होती थी और लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे. वहीं लंबे समय तक लंबी लंबी लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन अब इन सभी परेशानियों से सरकार ने लोगों को छुटकारा दिलाया है. अब लोगों को घर बैठे ही मोबाइल फोन के जरीये इस योजना का लाभ मिल सकता है.पीडीएफ दुकान पर भी जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है चलिए इसका पूरा प्रोसेस जान लेते है.

पढ़ें सरकार का उदेश्य

आपको बता दें कि सरकार की ओर से योजनाओं में बदलाव किया जाता है ताकि आम लोगों को परेशानियों से बचाया जा सके और अब आयुष्मान कार्ड बनवाना पहले से काफी ज्यादा आसान हो गया है.अब बस आपको पीडीएफ दुकान पर जाना है और जरूरी दस्तावजे जो वह मांगते है वह देना होगा और आसान से आपका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा. इनमे आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि शामिल है. जिसके आधार पर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा.

अब राशन दुकान पर बन जायेगा आयुष्मान कार्ड

जैसे ही आप जरूरी दस्तवेजों को लेकर राशन डीलर के पास जाएंगे, वहां जाकर वह जानकारी को सिस्टम में डाल देगा, अगर आप इस योजना का पात्र है तो आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा.कई जगहों पर डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है.वही आप चाहे तो घर बैठे ऑनलाइन भी आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है जिसे फोन से ही आसानी से किया जा सकता है चलिए इसका पूरा प्रोसेस जानते है.

इस तरह ऑनलाइन कर सकते है आवेदन

यदि आप ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करना होगा.वहां जाकर आपको सबसे पहले मोबाइल नंबर डाल कर और ओटीपी डाल कर लॉगिन करना या साइन इन करना है.लॉगिन करने के बाद आपको लाभार्थी का विकल्प दिखेगा यहां, आप मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, आधार कार्ड या नाम से खोज सकते है.यदि आपका नाम सूची में आता है तो स्क्रीन पर आपकी डिटेल दिख जाएगी, अगर नाम नहीं आता है तो आप इस योजना के पात्र नहीं है.

इस तरह बन जायेगा कार्ड

अगर आपका नाम सूची में है तो आगे बढ़ने के लिए आपको ई-केवाईसी की आवश्यकता पड़ेगी, इसके लिए आपको आधार नंबर डालना होगा. ओटीपी या बायोमेट्रिक से सत्यापन करना होगा अब आपकी व्यक्तिगत विवरण स्क्रीन पर दिखेगी. अब नाम पता और बाकी जानकारी को चेक कर लेना है कहीं यह गलत तो नहीं है. अगर सही है तो कन्फर्म करने के लिए पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन हो जाएगा.

Tags:ayushman card updateayushman card update 2026ayushman card scheme 2026 hindiayushman card 2026 updateayushman card new update 2026ayushman card government scheme updateayushman card 2026 update newsayushman card new updates 2026ayushman card new updateayushman card new update cscayushman card 2026ayushman card latest updateayushman card app new updateayushman card list check 2026ayushman card apply online 2026new update ekyc in ayushman cardayushmaan card update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.