टीएनपी डेस्क(TNP DESK):देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए अप्रैल का महीना एक बड़ी खुशखबरी और राहत भरी खबर लेकर आने वाला है.सरकार की ओर से लाभ को लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है, जहां अब लोगों को लाइन में लगकर हर महीने राशन उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.अप्रैल के महीने से लोगों को हर महीने लाइन में लगकर राशन लेने के झंझट से छुटकारा मिलाने वाला है.अगर आप भी हर महीने लाइन में लगकर राशन उठाते है तो ये खबर आपके लिए है चलिए जानते है सरकार ने ऐसा कौन सा बड़ा फैसला लिया है जिसे आप राहत मिलने वाली है.
करोड़ों लोगों को होगी सुविधा
आपको बता दें कि सरकार की ओर से खाद्य आपूर्ति योजना के तहत हर महीने गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार को मुफ्त में राशन दिया जाता है जिसके लिए लोगों को राशन कार्ड लेकर लाइन में लगना पता है, जहां पीडीएफ दुकानदार उनके राशन को कार्ड को देखकर उन्हें राशन देते है लेकिन अब इस झंझट से लोगों को सरकार ने छुटकारा दिलाने का ऐलान किया है.सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब लाभ को अप्रैल मई और जून 2026 का राशन एक बार ही दे दिया जाएगा.जिसे खास तौर पर करोड़ो लाभुकों को राहत मिलने वाली है जो लोग हर महीने अपने कामकाज को छोड़कर दूर दराज राशन उठाते जाते है उन्हें राहत मिलेगी.
इस तरह आप उठा सकते है लाभ
अब चलिए जानते है कैसे और कहां आप इस नई व्यवस्था का लाभ उठा सकते है तो आपको बता दें कि राशन लेने के लिए आपको अपने नज़दीकी फेयर प्राइस दुकान पर जाना होगा जहां सरकार की ओर से एक तय समय और दिन रखा जाएगा. इस समय ही जाकर आप उचित मूल्य की दुकान से राशन ले सकते है लेकिन इसके समय को आपको ध्यान रखना जरूरी है. कई जगह पर पीओएस मशीन और डिजिटल सिस्टम के जरीये ही राशन बांटा जा रहा है. लाभार्थियों को अपना राशन कार्ड आधार से जुडी जानकारी साथ रखनी होगी ताकि किसी तरह की कोई परेशानी ना हो.
कामकाजी लोगों को मिलेगा फायदा
सरकार की ओर से शुरू की गई है नई व्यवस्था सबसे ज्यादा असर उन लोगों को मिलने वाला है जो रोज कामकाज पर जाते है और हर महीने राशन उठाने के लिए उन्हें समय निकालना पड़ता है.वही ऐसे लोगों को भी राहत मिलने वाली है जो गांव और दूरराज के इलाकों में रहते है हर महीने उन्हें राशन लेने के लंबी लाइन और दूर तय नहीं करनी पड़ेगी. अब उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी.अब उन्हें हर महिला की जगह महीने 3 महीने पर एक बार ही लाइन में लगना होगा इसके अलावा कई महिलाओ के लिए भी काफी राहत भरा फैसला सरकार की ओर से यह साबित होगा.
क्या आगे भी जारी रहेगी सुविधा
अब चलिए आपको बता देते है सरकार की ओर से ये फैसला क्यों लिया गया है तो आपको बता दे कि सरकार का ये कदम ना सिर्फ समय और मेहनत बचाएगा बल्की सुनिश्चित करेगा की कोई भी लाभुक अपने हिसाब से राशन लेने से वंचित तो नहीं रह गया लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी या अप्रैल मई जून के महीने तक ही सीमित रह जाएगी.