✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात:15 फरवरी से बदल जायेगा पासपोर्ट बनवाने का नियम,अब आवेदन प्रक्रिया हुई और आसान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 11:38:05 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आपको अपने देश से बाहर कहीं यात्रा करने यानी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. इसके बिना आपको देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं होती है.वही पासपोर्ट एक जरूरी दस्तावेज के रूप में भी आपके लिए कामगार साबित होता है. जहां सरकारी और गैर सरकारी दस्तावेजों के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.रोज़ाना लाखों ऐसे लोग है जो पासपोर्ट के लिए आवेदन करते है लेकिन इसकी प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी होने की वजह से काफी ज़्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है.लेकिन अब सरकार ने पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सरल सुरक्षित और तेज बना दिया है.

15 फरवरी से लागू होगा पासपोर्ट का नया नियम

दरअसल साल 2026 में सरकार ने पासपोर्ट को लेकर नया नियम लागू किया है.यह नियम 15 फरवरी से लागू कर दिया जाएगा. जिसका उद्देश्य पासपोर्ट की प्रक्रिया और आवेदन को सरल बनाना है ताकि कम समय में लोगों का काम हो सके. वही धोकाधड़ी को रोका जा सके.ऐसे में अगर आप भी अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते है और जटिल प्रक्रिया की वजह से नहीं बनवा पा रहे हैं तो अब आपके लिए एक खुशखबरी है चलिए अब नए नियम को समझ लीजिए.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया काफी सुरक्षित और आसान

आम लोगों को सुविधा देने के लिए सरकार की ओर से नियमों में बदलाव किए गए है और पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची को और आसान बनाया गया है.इसके साथ ही प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है.ताकी लोगों को अब ज्यादा कागजी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं पड़े, जिसमे आधार कार्ड और अन्य सरकारी पहचान पत्रो से ही आवेदन किया जा सकेगा.वही आपको पासवर्ड बनवाने के लिए कार्यालय का चक्कर भी नहीं काटना पड़ेगा.जिससे समय की बचत होगी. हालांकी अधिकारियों की ओर से अवेदकों को साफ तौर पर कहा गया है कि यदि आपके पास दस्तावेज़ कम है और आपने गलत जानकारी दी है तो आपके अवेदन को खारिज कर दिया है इसलिए जब भी आप ऑनलाइन आवेदन कर रहे है तो दस्तावेजों को पूरी सावधानियों के साथ अपलोड करें वरना आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

पुलिस सत्यापन में नहीं लगेगा ज्यादा समय

दरअरसल पासपोर्ट को बनवाने में अधिक समय इसलिए लगता था क्योंकि इसमे पुलिस वेरिफिकेशन होता था लेकिन नए नियमों में इसमे बदलाव किया गया है और लोगों को सुविधा देने के लिए नियमों को बदला गया है.प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने की वजह से जल्दी सत्यापन पूरा हो जाएगा. कभी-कभी ऐसा भी हो सकता है कि आपका पासपोर्ट बनकर तैयार हो जाए और जारी कर दिया जाए और बाद में पुलिस वेरिफिकेशन हो.जिससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी.

सरकार ने पासपोर्ट पोर्टल को अपडेट किया है

सबसे बड़ी की बात यह है कि सरकार ने पासपोर्ट पोर्टल को अपडेट कर दिया है जहां अब बिना किसी एजेंट के आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और फॉर्म भी भर सकते है इसके साथ ही दस्तावेज अपलोड करना, रियल टाइम नोटिफिकेशन सब कुछ अब आवेदक के हाथ में ही होगा.जिससे अब आप बिचौलियों से बच पाएंगे और खुद निर्णय ले पाएंगे. जिसमें समय की बचत होगी और पैसे की भी बचत होगी.

बच्चों के पासपोर्ट बनवाने में भी नहीं लगेगा ज्यादा समय

वही बच्चों के पासपोर्ट बनाने में भी बदलाव किया गया है जहां आप पासपोर्ट के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी है.अगर बच्चे का पासपोर्ट बनवाना है तो उसके लिए आपके स्कूल की आईडी जन्म प्रमाण के माध्यम से ही पासपोर्ट बनवाए जा सकेगा. वही सरकार की ओर से छोटे शहर और ग्रामीण इलाकों में पासपोर्ट केंद्र बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है. इसका मतलब यह है अब लोग पासपोर्ट के लिए काफी आसान तरीके से आवेदन कर सकते है.

Tags:new passport rules 2026new passport rules starting jan 2026new passport rules starting jan 1st 2026new passport rules 2025new passport rules for seniors starting jan 2026new passport rulespassport rules 2026us passport rules 2026uk passport rules 2026new passport rules india 2025passport new rules 2025new passport rules indiapassport new rulesnew passport rules in india 2025new passport rules 2025 in indianew passport rules canadabagong passport rules 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.