✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात : अब देश के किसी कोने में बैठकर आप करा सकते है राशन कार्ड का ई-केवाईसी, जाने पूरी प्रक्रिया

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 9, 2026, 12:25:05 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार हर महीने गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को मुफ्त में राशन देती है.जिससे गरीबों को दो वक्त का खाना मिलता है हालांकी इसमे फर्जीवाड़ा को देखते हुए सरकार की ओर से Ekyc की प्रक्रिया को शुरू किया गया था.वहीं अगर बिहार की बात की जाए तो यहां और केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन अब तक 1 से 1:50 करोड़ परिवार ऐसे है जिन्होने अब तक ई-केवाईसी नहीं पूरा किया है.ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से एक 31 मार्च तक का समय दिया गया है उसके पहले अगर आप ई केवाईसी नहीं करते है तो आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा और आप मुफ्त राशन का लाभ नहीं उठा पाएंगे.

आख़िर क्यों अधूरी रह जाती है लोगों की केवाईसी प्रक्रिया

अब सवाल उठता है कि ई केवाईसी नहीं करवाने के पीछे क्या वजह है. क्या सच में लोग जानबुझकर ई केवाईसी नहीं करवाते है तो यह बिल्कुल गलत है कभी-कभी जागरुकता के अभाव में भी ई केवाईसी की प्रक्रिया अधूरी रह जाती है. वही कई बार यह भी परेशानियाँ देखने को मिलती है कि बिहार के अधिकांश लोग मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्य में चले जाते है और एक Ekyc करवाने के लिए अपने राज्य बिहार वापस नहीं आते है ऐसे में लोगो की Ekyc की अधूरी रह जाती है. ऐसे लोगों के लिए एक ज़रूरी सूचना आज हम आपको देने वाले है.

ई केवाईसी करवाने के लिए अपने राज्य में वापस आने की जरूरत नहीं है

यदि आप बिहार के वासी है और ई केवाईसी अब तक अधूरी है तो आपको 31 मार्च से पहले एक केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी है. इसके लिए आप दूसरे राज्य से अपने राज्य बिहार वापस आने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है देश के किसी भी कोने में रहकर अपने केवाईसी को पूरा कर सकते है.इसके लिए आपको बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान देना है.

 इस तरह देश के किसी भी कोने में ई-केवाईसी हो सकती है

यदि आपकी ई-केवाईसी को पूरा करना चाहते है और अपने राज्य से बाहर है तो आप जहां भी रहते है वहां के नजदिकी पीडीएफ दुकानदार से संपर्क करना है वह आपका ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी कर देगा इसके लिए कोई भी चार्ज नहीं लगता है पूरी तरीके से मुफ़्त है.जिससे आसानी से केवाईसी हो जाएगा और मुफ्त में मिलने वाले राशन का लाभ भी आपको मिलता रहेगा.

Tags:ration card newsration card ka newsration card news todayration card news in hindiration card latest newsgood news to ration card membersbreaking news ration card holdersap duplicate ration card latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.