टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एक जमाना था जब राशन कार्ड से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए लोगों को दफ्तर के चक्कर लगाने की जरुरत पड़ती थी, लेकिन धीरे-धीरे इंटरनेट के आने के बाद जन वितरण प्रणाली को और पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार की ओर से इसका डिजिटीलाइजेशन कर दिया गया, अब लोग घर बैठे ही फोन के माध्यम से राशन कार्ड से जुड़ी हर जानकारी फोन से एक मिनट के अंदर पता कर सकते है.वहीं राशन कार्ड लाभुकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी है, जहां अब आपको एक ही जगह पर राशन कार्ड से जुड़ी हर समस्या का समाधान मिल जायेगा.कैसे वो हम आज आपको बतानेवाले है.
फोन में एक जगह ही मिल जाएगी राशन कार्ड की पूरी डिटेल
आपको बता दें कि आज केंद्र सरकार के राशन कार्ड योजना से करोड़ों गरीब लोगों का परिवार को खाना नसीब हो रहा है, जहां हर महीने केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त में राशन दिया जाता है.जिसमे कई बार फर्जीवाड़े की खबर भी सुनने को मिलती है, जिसको लेकर अब सरकार पूरी तरह से सख्त हो गई है.अब राशन कार्ड से हर जुड़ी हर जानकारी को आप डिजिटल तरीके से फोन में देख सकते है अब आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है. सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए क्या ऐसा फीचर शुरू किया है जिससे जरूरी जानकारी अब घर पर ही ले सकते है और पता लगा सकते है कि आपके राशन कार्ड पर महीने में कितना गेहूं चावल मिलना है आपने कब कौन सा राशन और कितना मात्रा में लिया गया था इसकी भी जानकारी आपको मिल जाएगी.जिससे आपको इधर-उधर भटकने की ज़रूरत नहीं है.
फीचर से क्या क्या होगा फायदा
चलिए अब आपको बता दें कि मेरा राशन फीचर से आपको कौन-कौन सी जानकारी घर बैठे मिल सकती है तो आपको बता दें कि सबसे पहले आपको अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर से इसे लॉगिन अपने फोन में लॉगइन करना है जिसे आपको यह पता चल जाएगा कि सरकार की योजना के तहत आपको कितना अनाज मिल रहा है.आपने पहले कब और कितना राशन लिया है यानि पूरा रिकॉर्ड आपको इस फीचर में मिलेगा.
पहले ही मिल जायेगी पूरी जानकारी
इस फीचर का आपको क्या-क्या लाभ होगा उसके बारे में भी हम आपको बता देते है. पहले आपको इस बारे में जानकारी नहीं होती थी कि इस महीने आपको कितना किलो चावल गेहूँ या फिर अन्य अनाज मिलेगा, लेकिन इस फीचर के जरीये अब आपका पहला ही पता चल जाएगा और पूरा रिकॉर्ड आपका फोन के जरीये ही मिलेगा. परिवार के किस सदस्य के नाम पर राशन कार्ड जुड़ा है ये पहले ही पता चल जाएगा.आस-पास की जानकारी आसानी से मिल जाएगी.
इन लोगों को होनेवाला ज्यादा फायदा
इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होने वाला है जो अपने राज्य से अलग राज्य में किसी वजह से रहते है. सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अब लोग देश के किसी भी राज्य में अपने राशन कार्ड को दिखाकर राशन उठा सकते है.