टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देश में आधार कार्ड आज हर नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण पहचान बन चुका है. यह न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में जरूरी है, बल्कि बैंक खाता खोलने, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, सिम कार्ड लेने और कई अन्य सेवाओं के लिए भी अनिवार्य दस्तावेज बन गया है.ऐसे में आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी जानकारी का सही और अपडेट होना बेहद जरूरी हो जाता है.वह नियम क्या है चलिए जानते है.
क्या है नया नियम
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से आधार कार्ड में पता बदलने को लेकर नए नियम लागू किए गए है. इन नियमों का उद्देश्य प्रक्रिया को आसान बनाना और फर्जीवाड़े को रोकना बताया जा रहा है.हालांकि नए नियमों के अनुसार अब पता अपडेट करने के लिए कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा.
UIDAI के नए नियमों के अनुसार अब आधार कार्ड में पता बदलने के लिए वैध निवास प्रमाण पत्र (Address Proof) जरूरी होगा.यदि आपके पास सही दस्तावेज नहीं हैं तो आधार में पता अपडेट करना मुश्किल हो सकता है.
नहीं दिया ध्यान तो हो सकती है परेशानी
इससे कई जरूरी काम जैसे बैंकिंग, सरकारी योजनाओं का लाभ और अन्य सेवाओं में परेशानी आ सकती है.हालांकि एक राहत की बात यह भी है कि UIDAI ने अब परिवार आधारित पता अपडेट का विकल्प भी शुरू किया है. इसके तहत परिवार के मुखिया (Head of Family) की अनुमति से भी आधार में पता बदला जा सकता है.परिवार आधारित पता अपडेट सुविधानए नियमों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति परिवार के साथ रहता है, तो वह परिवार के मुखिया के आधार कार्ड की मदद से अपना पता अपडेट कर सकता है. इसके लिए परिवार के मुखिया की सहमति और पहचान जरूरी होगी.
ऑनलाइन प्रक्रिया कैसे करें?
UIDAI की वेबसाइट या पोर्टल पर जाकर नागरिक आसानी से आधार में पता अपडेट कर सकते है. जहां सबसे पहले आपको UIDAI पोर्टल पर लॉगिन करना होगा.Address Update सेक्शन को चुनना होगाHead of Family Based Address Update” विकल्प चुनना होगा.परिवार के मुखिया का आधार नंबर दर्ज करना होगा.संबंध प्रमाण (Relation Proof) दस्तावेज अपलोड करना होगा.इसके बाद 50 का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा.इन सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपका आवेदन UIDAI द्वारा सत्यापित किया जाएगा.आमतौर पर 30 दिनों के भीतर आधार में नया पता अपडेट कर दिया जाता है.