टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार की ओर से देश के गरीब किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है,जो साल में तीन बार खाते में दो-दो हजार भेजती है.साल भर में कुल 6000 रुपये आर्थिक मदद करने के लिए किसानों के खाते में सीधे भेज देती है. जिससे किसान खेती और अपने व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करते है.अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22 किस्त सरकार की ओर से जारी की जा चुकी है.13मार्च को पीएम ने गुहावटी से किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया.
इस तरह स्टेटस चेक करें
हालांकी बहुत से किसानों के खातों में अब तक पैसा नहीं आया है.यदी आप भी ऐसे लागू में शामिल है जिनको आशंका है कि उनका पीएम किसान निधि योजना का पैसा अटक सकता है तो आपका सबसे पहला चेक करने के लिए पीएम किसान के अधिकारिक वेबसाइट pm kisan.gov.in पर विजिट करना पड़ेगा, वहीं इसके बाद आपको होम पेज फॉर्मर्स कॉर्नर सेक्शन में जाना है यहां आपको अपना स्टेटस और लाभार्थी स्टेटस का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है.इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर को दर्ज करना है. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक ओटीपी आएगा जिसको फिल करना है. इसके बाद आपके सामने किस्त से जुड़ी पूरी जानकरी खुल कर आ जाएगी.यहां आपको चेक कर लेना है.ई-केवाइसी,लैंड सीडी और आधार बैंक सीडिंग यस हो अगर इसमे कोई भी मैं नहीं दिख रहा है तो तुरेंट सुधरवाना जरूरी है.
कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलतियां
यदि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की एक भी किस्त का पैसा अटका है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको अपना स्टेटस चेक करना है कि कहीं कोई जानकारी गलत तो नहीं है. वही इसके बाद आपको ई-केवाइसी पूरी हुई है कि नहीं, बैंक अकाउंट और आधार लिंक है या नहीं. यहां जाने के लिए सीएससी सेंटर पर संपर्क करें, हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है.कई बार बैंक विवरण या आधार में गलत होने की वजह से भी आपका पैसा अटक जाता है.
साल में 6000 किसानों को खाते में भेजती है सरकार
आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से हर साल कुल 6000 किसानों के खाते में डायरेक्ट यानि डीबीटी सिस्टम के जरीये खाते में ट्रांसफर की जाती है.6000 एक बार नहीं बल्कि अलग-अलग किस्तों में दो-दो हजार रुपए कर सीधे खाते में भेज जाते है.ताकी इस योजना में कोई भी फर्जीवाड़ा ना कर सके.