✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात: राशन देने में मनमानी या गड़बड़ी कर रहा है डीलर? तो यहां कर सकते हैं शिकायत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 20, 2026, 12:39:58 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार की ओर से हर महीना गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार को मुफ्त में राशन दिया जाता है जिसके लिए राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया जाता है.राशन कार्ड को दिखा कर कोई भी लाभुक पीडीएफ दुकानदार से राशन ले सकता है, लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों के साथ राशन डीलर मनमाना व्यवहार करता है.वही राशन में भी गड़बड़ी होती है, राशन देने के बजाये राशन को बेच भी दिया जाता है.कई बार इस तरह की गड़बड़ी की खबरें आपको समाचार में देखने और सुनने को मिलती है अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है आप सीधे इसकी शिकायत कर सकते है.

योजना में गड़बड़ी करने पर होता है एक्शन

सरकार हर महीने राशन डीलर को लाभुकों के हिसाब से राशन भेजती है ताकि सभी को पर्याप्त मात्रा में राशन मिल सके लेकिन कई बार राशन डीलर की बेईमानी की वजह से लाभुकों को इसका लाभ नहीं मिल पता है. वही लोग इधर-उधर परेशान होते रहते है लेकिन राशन डीलर सुनने को तैयार ही नहीं होता है.अगर आपका राशन डीलर ऐसी मनमानी कर रहा है, तो आप इस तरह शिकायत कर सकते है.जिसके बाद राशन डीलर पर कार्यवाही भी होगी अब इसकी शिकायत कहां और कैसे करनी है इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको बताने वाले है.

पढ़े योजना का क्या है उद्देश्य

आपको बता दे कि खाद्य वितरण योजना सरकार की एक ऐसी योजना है जिससे गरीबों का पेट भरता है.देश के करोड़ो लोग इसका फायदा उठा रहे है. सरकार का इसके पीछे एक ही उद्देश्य है कि लाभुकों तक इस योजना का लाभ सीधे तौर पर मिले लेकिन कुछ भी बिचौलियों की वजह से इस योजना में गड़बड़ी  होती है. ऐसे में सरकार की ओर से गड़बड़ करने वाले लोगों के खिलाफ़ एक्शन लेने का प्रावधान किया गया है जहां दोषी पाए जाने पर राशन डीलर हो या कोई और उस पर कार्रवाई कर सकती है.

तुरंत होती है कार्रवाई

यदि आपका राशन डीलर भी आपके साथ कोई गडबडी या मनमानी कर रहा है तो आपको चुप रहने की जरुरत नहीं है.आप इसके खिलाफ आवाज उठा सकते है और ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है.जैसे ही आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करते है, इसकी पूरी जानकारी इस संबंध में अधिकारियों तक पहुंचती है और कार्रवाई की जाती है.आपको बता दें कि सरकार की ओर से शिकायत करने का प्रावधान रखा गया है जहां हर बुधवार को आप जल्दी समाधान के लिये सीधे अपनी बात रख सकते है. यह बैठक बुधवार को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक होती है. इस दौरान आप अधिकारियों से जुड़कर अपनी समस्या बता सकते है.दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ती.इससे पूरी प्रोसेस काफी आसान और समय बचाने वाली बन जाती है.

पढे कैसे कर सकते है शिक़ायत 

शिक़ायत दर्ज करने या बताने के लिए आपको ऑनलाइन बैठक में शामिल होना पड़ता है.इसके लिए आपको सही जानकारी होनी चाहिए कि आप ऑनलाइन बैठक में कैसे शामिल हो सकते है.इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिंक चेक करना होता है. जो सिर्फ बुधवार को एक्टिव होता है.मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से जुड़ सकते हैं.अपनी समस्या साफ तरीके से बताएं.जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट तैयार रखें.अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं. तो आपकी शिकायत जल्दी सुनी जाती है और समाधान मिलने के चांसेज भी बढ़ जाते है.

Tags:ration dealer complaintration dealer complain numberhow to complain ration dealercomplain against ration dealerration dealer complaint numberration dealer complaint onlineration card dealer complainthow to complaint ration dealercomplain against ration dealershow do i complain about ration dealerration dealer ki complaint kaisehow to complain against ration dealerration card dealer complaint numberration dealer complaint helpline numberhow to complaint against ration dealer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.