✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात : राशन कार्ड में छूट गया है किसी भी सदस्य का नाम? अब घर बैठे मुफ्त में जोड़ें

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 11:54:12 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सरकार द्वारा चलाई जा रही राशन कार्ड योजना का लाभ आज देश के करोड़ों परिवार उठा रहे है. इस योजना के तहत लोगों को हर महीने मुफ्त अनाज दिया जाता है, जिससे उन्हें दो वक्त का भोजन मिल पाता है.हालांकि, राशन कार्ड सिर्फ अनाज लेने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक जरूरी दस्तावेज भी है, जो आपको कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करता है.इसके बिना कई जरूरी काम भी रुक सकते है. ऐसे में अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में शामिल नहीं है, तो उसे जल्द जोड़ लेना चाहिए.

 अब घर बैठे मुफ्त में जोड़ें

अगर आपके परिवार में भी किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में अब तक नहीं जुड़ा है या किसी कारण से कट गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है.सरकार ने इस प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है.अब आपको बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर बैठे ही किसी भी सदस्य का नाम राशन कार्ड में मुफ्त में जोड़ सकते है.राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध है.

ये रही ऑनलाइन प्रक्रिया

सबसे पहले ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जान लेते है. इसके लिए आपको अपने राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.वहां “राशन कार्ड सेवाएं” या “सदस्य जोड़ें” का विकल्प मिलेगा.इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज साफ और सही होने चाहिए, ताकि आवेदन में कोई परेशानी न हो. इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें.फॉर्म जमा होने के बाद संबंधित विभाग आपके आवेदन की जांच करेगा. अगर सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो आपके परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा.

CSC या प्रखंड कार्यालय में जाकर भी यह काम करवा सकते है

अगर आपके क्षेत्र में इंटरनेट की सुविधा नहीं है या ऑनलाइन आवेदन में कोई समस्या आती है, तो आप नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या प्रखंड कार्यालय में जाकर भी यह काम करवा सकते है. वहां जरूरी दस्तावेज देकर आसानी से नाम जुड़वाया जा सकता है.इस तरह अब राशन कार्ड में नाम जोड़ना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.

Tags:RationCardRation Card UpdateGovernment SchemePublic ServiceFreeRationAdd MemberOnline Servic Digital IndiaIndia NewsUse fulInfoSocial AwarenessTrending NowBreaking NewsEasy ProcessCitizen Services

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.