✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात: राशन कार्ड से कट गया है नाम तो घबराने की जरूरत नहीं, बस करना होगा ये काम, आसानी से जुड़ जाएगा नाम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 1, 2026,
Updated: 12:08 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार की ओर से देश के गरीब और असहाय लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है ताकि वह भी अपना जीवन सामान्य रूप से जी सके और उन्हें कोई परेशान न हो. इन योजनाओं में खाद्य वितरण प्रणाली यानी मुफ्त में हर महीने मिलने वाला राशन शामिल है. हालांकी राशन कार्ड योजना में कई बार फर्जीवाड़ा भी देखने को मिलता है जिसको रोकने के लिए सरकार की ओर से E-kyc की प्रक्रिया को अनिवर्य कर दिया गया है, जिसके तहत अगर कोई परिवार राशन कार्ड का ई केवाईसी नहीं करवाता है,तो राशन कार्ड से उसका नाम कट दिया जाता है जिससे फ्री में मिलने वाला राशन की सुविधा बंद हो जाती है.ऐसा फर्जीवाड़ा रोकने के लिए किया जाता है, लेकिन कई बार गलती से ऐसे लोगों का नाम भी कट जाता है जो इसकी असल में पात्र है.

कई बार गलती से भी कट जाता है नाम

आपको बता दे की जानकारी के अभाव में कई बार गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों का भी राशन कार्ड रद्द कर दिया जाता है क्योंकि समय पर वो केवाईसी नहीं करवा पाते है अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल है और आपका राशन कार्ड से नाम कट दिया गया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको राशन कार्ड में दोबारा कैसे नाम जुडवाया जा सकता है उसके बारे में पूरी जानकारी देंगे.ताकि आपको फिर से राशन कार्ड योजना का लाभ मिल सके और आप मुफ्त में हर महीने राशन उठा सकें.

जानकारी के अभाव में होती है परेशानियाँ

कई बार ऐसे लाभुक जो राशन कार्ड योजना के पात्र है लेकिन समय-समय पर राशन कार्ड में Ekyc या अपडेट की वजह से उनका नाम कट दिया जाता है तो ऐसे लोग फिर से अपना नाम राशन कार्ड में दोबारा जुड़वा सकते है.कई बार आपका राशन डीलर इसकी जानकारी देता है लेकिन अगर आप इसके बारे में नहीं जानते है तो चलिए हम आपको पूरी प्रोसेस के बारे में बता देते है.यदि आपका नाम राशन कार्ड से कट दिया गया है तो इसको कन्फर्म करना जरूरी है कि क्या सच है कि आपके राशन कार्ड से नाम कटा है तो इसको जानने के लिएआपको सबसे पहले खाद्य वितरण प्रणाली योजना की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx प्रति विजिट करना होगा, जहां आपको राशन कार्ड परिवर्तन का विकल्प दिखेगा, इस पर आपको क्लिक करना है, वहीं इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत को चुनना है. इसके बाद आपको पीडीएफ राशन की दुकान का नाम, दुकानदार का नाम और राशन कार्ड का प्रकार चुनना है.इतना करने के बाद आपके सामने एक लिस्ट खुल कर आएगी जिसमे आपको अपना नाम देखना होगा.यदि आपका नाम इसमे नहीं है तो आपका नाम राशन कार्ड से कट चुका है.

इस तरह आसानी से जुड़ सकता है नाम

दोबारा राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी खाद्या आपूर्ति विभाग में जाना है, वहां जाकर आपको पुन: नाम जोड़ने का फॉर्म सबमिट कर देना है.जिसके बाद दोबारा से आपका नाम जोड़ दिया जाएगा.

Tags:ration card latest updateration card new updatesration card latest news indiaration card updateration card latest news in tamilration card new updateration card big updateration card latest news in tamil naduration card update 2026ration card national updateration card policy updateration card government update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.