टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से भारत पर एलपीजी गैस सिलेंडर संकट को लेकर चिंता बढ़ गई है.हलांकी सरकार की ओर से बार-बार लोगों को इस बात की जानकारी दी जा रही है कि देश में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक है, आपको घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी लोग अफ़वाह में आकर इसको स्टॉक करने की कोशिश कर रहे है एतिहात के तौर पर लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग कर रहे है जिसकी वजह से गैस एजेंसीओ के नंबर लगातार व्यस्त रहे है और कॉल करने के बाद भी सिलेंडर बुक होने पर भी परेशानी हो रही है.
नहीं बुक हो रहा है LPG गैस सिलेंडर तो अपनायें ये तरीके
अगर आप भी बार-बार गैस एजेंसी के नंबर पर कॉल करके सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे है और सफल नहीं हो रहे है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.इसके अलावा भी कई ऐसे उपाय है जिससे आप गैस सिलेंडर बुक कर सकते है अगर कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रहा है तो आप घर बैठे कुछ ही मिनटों के अंदर गैस सिलेंडर बुक कर सकते है.आपको बता दें कि यदि कॉल पर सिलेंडर बुक नहीं हो रही है तो व्हाट्सएप के जरीये सिलेंडर बुक कराया जा सकता है इसके लिए आप अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर से संबंधित गैस कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजना है.जहां इंडियन के ग्राहक 7588888824 नंबर प्रति रिफिल लिखकर मैसेज करना है.वही आप एचपी गैस का उपभोक्ता है तो आपको 9222201122 पर दिन बुक लिखकर मैसेज कर सकते है.वही यदि आप भारत गैस के उपभोक्ता है तो 1800224344 पर हेलो या बुक लिख कर मैसेज कर सकते है.
एसएमएस के जरिए भी बुक हो रहा है एलपीजी गैस सिलेंडर
इसके साथ ही आपके पास एसएमएस के लिए जरीये गैस सिलेंडर बुक करने का विकल्प है इसके लिए मैसेज रजिस्टर मोबाइल नंबर से भेजना जरूरी होता है जो आपने गैस एजेंसी के पासबुक में दर्ज करवाया है.इंडियन के ग्राहक 7718955555 पर रिफिल एसएमएस भेज सकते है.वही भारत गैस के ग्राहक 77 150 12345 या 77 180 12345 नंबर पर एलपीजी लिखकर मैसेज कर सकते है.यदि आपका कॉल कनेक्ट नहीं हो रहा है तो मिस कॉल देकर भी सिलेंडर बुक करने का विकल्प है इसके लिए आपके लिए इंडियन के ग्राहक 84 549 555 पर मिस कॉल दे सकते है एचपी के ग्राहक 949360 222 नंबर पर मिस कॉल देकर बुकिंग कर सकते है.
डिजिटल तरीके से भी कर सकते है सिलेंडर बुक
अगर इनमें से सभी तरीके फेल हो चुके है तो आप डिजिटल जमाने में गैस सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल ऐप के जरिए भी आसानी से कर सकते है जहां उमंग ऐप के अलावा पेटीएम फोन पे अमेज़न पे से सिलेंडर बुक करा सकते है और कुछ मिनट के अंदर आपकी बुकिंग पूरी हो जाएगी इसका पेमेंट भी ऑनलाइन किया जा सकता है.
नहीं मिल रही है सिलेंडर की डिलीवरी तो यहां करें शिकायत
हालांकी बहुत से ग्राहक यह भी शिकायत कर रहे है कि सिलेंडर तो बुक हो गया है लेकिन डिलीवरी नहीं मिल रही है. अगर आप भी ऐसे ग्राहकों में शामिल है जिनकी बुकिंग पूरी हो चुकी है फिर भी एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है तो आप टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं जहां इंडियन के उपभोक्ता 18002 33 555 पर कॉल कर सकते है वहीं भारत गैस 180224 344 पर शिकायत कर सकते है.आप एचपी गैस के ग्राहक है तो 18002333555 पर कनेक्ट कर सकते है.