☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात:अगर अब तक नहीं कराया अपने बच्चों का आधार कार्ड अपडेट तो आज ही करें, वरना आ सकती है ये दिक्कतें

काम की बात:अगर अब तक नहीं कराया अपने बच्चों का आधार कार्ड अपडेट तो आज ही करें, वरना आ सकती है ये दिक्कतें

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आधार कार्ड सभी के लिए कितना महत्वपूर्ण है यह बात किसी को समझाने की जरूरत है.अब बच्चे से लेकर बड़े तक सभी को इसके महत्व के बारे में पता है.ऐसे में यूआईडीएआई ने UIDAI ने देश भर में एक करोड़ बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है.लेकिन अब भी कई ऐसे लोग जिन्होनें अपने बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट अब तक नहीं करवाया है, उन्हें संभलने की जरूरत है. अगर आपने 5 से 15 साल तक के अपने बच्चों का का बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करवाया है तो आज ही करवाए क्योंकि ये अनिवार्य है.यदि बायोमेट्रिक अपडेट यानी एमबीयू की प्रक्रिया पूरी नहीं जाएगी तो आपके बच्चे का बाल आधार कार्ड रद्द कर दिया जाएगा.जिससे बच्चे को भविष्य में किसी स्कूल कॉलेज में प्रवेश छात्रवृत्ति परीक्षा फॉर्म या सरकारी लाभ लेने में दिक्कत आ सकती है.

बच्चों का 5 साल और 15 साल पर बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी

आपको बता दे कि हर छोटे बच्चे जब वह जन्म लेते है तभी उनका आधार कार्ड बन रहा है. ऐसे में जब वह 5 साल के होते है तो उनका बायोमेट्रिक अपडेट करवाया जाता है.वही इसके 10 साल बाद यानी 15 साल के हो जाते है तो फिर से उनका आधार कार्ड में एमबीयू यानि कि बायोमेट्रिक अपडेट का प्रोसेस पूरा करवाया जाता है.ऐसे में अगर आपने अपने 5 से 15 साल तक के बच्चे का एमबीयू नहीं पूरा कराया है तो आपको आगे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.क्योंकि UIDAI ने साफ तौर पर कहा है कि 5 साल और 15 साल की उम्र में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है.

हल्के में ना ले वरना पछताएंगे

यदि आपने अपने 5 साल और 15 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करवाया है तो इसे हल्के में ना लें अगर UIDAI की ओर से तय उमर में बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करवाया गया तो बच्चों का आधार कार्ड आगे जाकर मान्य नहीं होगा, यानी वह बच्चा कभी भी सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं ले सकता है न ही उसका स्कूल में एडमिशन हो पाएगा.यदि आप एक जिम्मेदार माता पिता है तो आपको अपने 5 साल और 15 साल के बच्चों का एमबीयू करवाना चाहिए.ताकि आपके बच्चे के एडमिशन सरकारी सेवाओं में लाभ में कोई दिक्कत न आए.

केवल आधार कार्ड बनवाना ही माता-पिता की जिम्मेवारी नहीं

आपको बता दें कि यदि आप एक बच्चे के माता-पिता है तो केवल आधार कार्ड बनवाना ही आपकी जिम्मेदारी नहीं है, समय-समय पर इसे अपडेट करना भी जरूरी है.क्योंकि आधार कार्ड आपके बच्चे के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है.दअरसल यूआईडीएआई यह चाहता है कि किसी के भी आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल ना हो आधार कार्ड पूरी तरह से सुरक्षित रहे, इसके लिए समय-समय पर केवाईसी अपडेट करवाया जाता है.

बायोमेट्रिक में क्या-क्या होता है पढिये

अब आपके मन में ये सवाल उठता होगा कि आखिर बायोमेट्रिक अपडेट में क्या होता है, तो आपको बता दें कि इस दौरान बच्चों की नई फोटो ली जाती है फिंगरप्रिंट स्कैन किया जाता है आंखों के स्कैनिंग की जाती है.इन सारी जानकारी को आधार कार्ड में अपडेट कर दिया जाता है जिसे बायोमेट्रिक अपडेट कहा जाता है.

अब तक नहीं करवाया तो आज ही करवाएं बायोमेट्रिक अपडेट

यदि अब तक आप 5 साल और 15 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करवाया हैं तो आपको नजदिकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत आधार केंद्र पर जाना होगा जहां आपके बच्चे का आधार नंबर और माता-पिता का पहचान पत्र लेकर जाना है. 5 साल की उम्र में पहला अपडेट पूरी तरीके से यूआईडीएआई ने फ्री रखा है जबकी 15 साल के बादाअपडेट के लिए तय राशि भुगतान करनी पड़ती है.

Published at:13 Feb 2026 06:22 AM (IST)
Tags:baal aadhaar card biometricbaal aadhaar card biometric updatebaal aadhar card biometric updateaadhaar card biometrichow to lock aadhaar card biometricbaal aadhaar cardaadhar card biometric updatebaal aadhar cardbaal aadhar biometric updatebaal aadhaar card updatebiometric update in aadhar cardhow to unlock aadhar card biometricaadhar card biometric lock kaise karechild biometric update in aadhar cardaadhar card biometric unlock kaise kareaadhar card biometric update kaise kare
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.