✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात:30 अप्रैल से पहले नहीं किया राशन कार्ड से संबंधित ये काम तो बंद हो जाएगा हर महीने मिलने वाला मुफ्त राशन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 11:18:27 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):देश के करोड़ों ऐसे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे आते है राशन कार्ड योजना का लाभ ले रहे है. लेकिन समय-समय पर सरकार की ओर से इसमे परदर्शिता लाने के लिए तरह-तरह के नियम बदले जाते है ताकी इसमे फर्जीवाड़ा को रोका जा सके और सही जरुरतमंदों तक ही योजना का लाभ पहुंच सके.सरकार की ओर से ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है जिसको लेकर समय समय पर डेडलाइन जारी किया जाता है ताकि लोग अपने राशन कार्ड ईकेवाईसी करवा ले, लेकिन अब भी ऐसे लोग है जिन्होनें अपने राशन कार्ड के ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरी नहीं की है. अब ऐसे लोगों पर तलवार लटकी हुई है.

30 अप्रैल से पहले करें ये काम

ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से 30 अप्रैल तक का डेडलाइन जारी किया गया है, इस दिन तक अगर बिहार के लोग राशन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं करवाते है तो उनके राशन कार्ड को संदिग्ध मानते हुए निष्क्रिय कर दिया जाएगा.इस बार अगर बिहार के लोगों ने 30 अप्रैल से पहले ईकेवाईसी और बायोमेट्रिक अपडेट नहीं किया तो उन्हें इसका दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा और मुफ्त में मिलने वाला राशन भी बंद कर दिया जाएगा.

पढ़ें क् सरकार ने लिया है फैसला

सरकार का ऐसा करने के पीछे एक ही उद्देश्य है कि सिस्टम को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जा सके और गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे लोगों को इस सूची से हटाया जा सके.यदि 30 अप्रैल 2026 से पहले बिहार के लोगों ने अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की तो मुफ्त में मिलने वाला राशन को पूरी तरीके से बंद किया जाएगा. वही डीलर की मशीन पर आपका नाम शो नहीं करेगा जिसकी वजह से कोटा बंद हो जाएगा.

राशन कार्ड से नाम कटते ही बढ़ सकती है मुश्किलें

वहीं राशन कार्ड से आपका नाम कटने के बाद अन्य सरकारी योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना गैस सब्सिडी और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के डेटा पर भी इसका असर पड़ सकता है और उसका लाभ लेने में भी तकनीकी दिक्कतें आने की संभावना है, यहां तक की राशन कार्ड को पते और पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है.यदि आप चाहते है कि आप इन सभी परेशानियों में न पड़े तो आपको 30 अप्रैल से पहले ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है इसकी तैयारी काफी आसान है. कार्ड में जितने भी सदस्यों का नाम है उन सभी को राशन कार्ड के साथ राशन डीलर की दुकान पर जाना है जहां पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर बायोमैट्रिक सत्यापन करना होगा.

दुबारा नहीं मिलनेवाला है मौका

आपको बता दें कि परिवार के केवल एक व्यक्ति को जाने से काम नहीं बनेगा. प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि अंतिम तिथि के बाद सर्वर डाउन होने या तकनिकी खराबी का बहाना नहीं चलेगा इसलिए समय रहते इस काम को कर लें वरना राशन कार्ड योजना से आपका नाम कटने से कोई बचा नहीं सकता.

Tags:ration card latest newsration card latest news hindiration card latest news indiadelhi ration card latest newstn ration card newsration card newsration card ka newsration card news todayration card news tamilindia ration card update newsdelhi ration card newsration card hindi newsration card good news 2026ration card breaking newsration card verification newsbihar ration card news 2026good news to ration card membersdelhi ration card hindi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.