✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Alert : आधार और पैन कार्ड के नाम में है अंतर तो आज ही करवाएं सही, वरना 1 अप्रैल से बढ़ सकती है मुश्किलें

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 29, 2026, 12:03:35 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):1 अप्रैल 2026 से आधार कार्ड पैन कार्ड बैंकिंग से जुड़ें कई नियम में बदलव होने जा रहा है. वही बात है अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड की जाए तो अब दोनों के बीच सामंजस्य बैठने की तैयारी में सरकार है. बताय जा रहा है कि 1 अप्रैल 2026 के बाद पैन कार्ड और आधार कार्ड के नाम में अंतर नहीं होना चाहिए.अगर दोनों में नाम अलग-अलग है तो आपको मुश्किल हो सकती है और पैन कार्ड को निष्क्रिय किया जा सकता है.यदी आपके भी आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम में अंतर है तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए.

आधार कार्ड और पैन कार्ड के का नाम के अंतर से बढ़ेगी मुश्किल

आपको बता दे कि वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ केंद्र सरकार की ओर से पैन कार्ड और आधार कार्ड में पारदर्शिता लाने की तैयारी की जा रही है जहां अगर दोनों में नाम अलग-अलग है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है.सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियम के मुताबिक आयकर विभाग पैन और यूआईडीएआई के डेटा का सख्ती से मिलान करेगा.जहां अगर आपके नाम में मामुली सा अंतर यानि स्पेलिंग की गलती है तो नजर अंदाज नहीं किया जाएगा जैसा कि पहले किया जाता था अब आपका इसमें सही-सही नाम होना जरूरी है.ऐसा सरकार फर्जी पहचान और टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए कर रही है.

1 अप्रैल से पहले सुधरवा लें नाम 

CSC यानी कॉमन सर्विस सेंटर या विशेषज्ञों की माने तो अगर आपका भी पैन कार्ड और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग है तो आपको तुरंत सही करवाना चाहिए.वरना आपको आगे जाकर मुश्किल हो सकती है, आपको इसमें सुधार करने के लिए NSDL या UTllTSL की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा.जहां आपको कुछ जरूर दस्तावेज देना होगा, अगर आप शादी के बाद नाम बदलवा रहे है तो शादी का सर्टिफिकेट या पति के नाम वाला पासपोर्ट देना जरूरी है.

1 अप्रैल के बाद काफी लंबी हो जाएगी प्रक्रिया 

 वही अगर आपके नाम में केवल स्पेलिंग सुधार करना है तो पहचान पत्र अन्य सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे सरकार का कहना है कि समय रहते यदि आप अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड के नाम में अंतर को नहीं सुधारते है तो आपको लंबी प्रक्रिया से गुज़रना होगा इस लिये जितना जल्दी हो सके इसमे सुधार करवा ले.

1 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा  पुराना आवेदन 

आपको बताएं कि एक अप्रैल से पैन कार्ड के लिए पुराना आवेदन फॉर्म बंद कर दिया जाएगा. सरकार की ओर से जारी किया गया नया फॉर्म ही मान्य होगा. नया फॉर्म पेन बनाने और अपडेट दोनों के लिए लागू किया जाएगा. 1 अप्रैल से केवल आधार कार्ड देकर आप पेन कार्ड नहीं बनवा सकते है इसके लिए आपके लिए अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. 31 मार्च 2026 तक सुविधा उपलब्ध है. इसलिए आपके पास 2 दिन का ही समय है अगर आप 2 दिन के अंदर इसमे सुधार करवाते है तो पुराने नियम के अनुसार ही दस्तवेज देने होंगे.1 अप्रैल से आपको नए नियम के अनुसार जिन दस्तवेजों को देना जरूरी होगा उसमें जन्म प्रमाण पत्र दसवीं की मार्कशीट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक देने के जरूरत पड़ेगा.

क्यों लागू किया जा रहा है नियम पढ़िए

आपको बता दें कि सरकार की ओर से जो नए नियम लागू किए जा रहे है उसके पीछे का उद्देश्य केवल एक ही है कि फर्जीवाड़ा को रोका जा सके.वही वित्तीय व्यवस्था को सही किया जा सके पैन कार्ड आधार का सही मिलन बहुत जरूरी हो गया है.अगर आपने अभी तक दस्तवेज अपडेट नहीं कराया है तो जल्दी से करवा ले वरना आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा और आगे जाकर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

Tags:aadhaar pan new rule 2026pan card new rules 2026 aadharpan aadhar link new rules 2026pan card new rules 2026 aadhar cardpan card new rule 2026pan new rules 2026pan new rule 2026 telugunsdl pan card new rule 2026pan new rule 2026 malayalampan card new rules 2026new pan apply rule 2026aadhar card new rules 2026aadhar pan link new update 2026new pan card rules 2026pan card new rules 2026 downloadpan card new rules 2026 indiapan card new rules april 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.