✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात : LPG गैस सिलेंडर बुक करने के बाद भी डिलीवरी में हो रही है देरी, तो यहां करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 12:06:44 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):ईरान यूक्रेन युद्ध की वजह से भारत पर एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट का खतरा मंडरा रहा है.हलांकि अभी भी सुचारू रूप से सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है लेकिन लोगों में अफ़वाह की वजह से काफ़ी ज़्यादा भय देखा जा रहा है.लोग पहले से ही अपने दोनों गैस सिलेंडर को बुक करके निश्चित होना चाहते है जिसकी वजह से लगातार गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा रही है.कई लोग गैस सिलेंडर के लिए कॉल करने पर डिस्कनेक्ट बता रहे है लोगों का कहना है कि कॉल नहीं लग रहा है.वही कई लोगों की यह भी शिकायत है कि एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग तो हो गई है लेकिन डिलीवरी होने में काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है.यदि आपने भी एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करा दिया है और आपके सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है तो यह खबर आपके लिए है.

 यहां करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

यदि आपकी बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल रही है तो आपको सबसे पहले डीलर से बात करनी चाहिए क्योंकि कई मामले में डीलर इसका जवाबदेही होता है लेकिन यदि डीलर आपको सही जवाब नहीं दे पा रहा है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है आप कहां शिकायत करें और कैसे करें आपकी हर समस्या का समाधान आज हम बताने वाले है.

इसकी वजह से डिलीवरी में होती है दिक्कत

आपको बता दें कि कई बार बुकिंग के बाद भी आपके गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी होती है जिसमे ट्रांसपोर्ट की समस्या, सप्लाई की कमी, एजेंसी में ज्यादा बुकिंग होना है.हालांकी कई मामले में डीलर की लापरवाही और गलत मैनेजमेंट की वजह से भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाता है अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है.आपको सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी से बात करनी चाहिए यदि गैस एजेंसी की तरफ से आपको सही जवाब नहीं दिया जाता है तो आप गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते है, इसके लिए आपको ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा मिलती है.आप चाहे इंडियन गैस, भारत गैस, एचपी गैस किसी के भी उपभोक्ता हो, आप वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कर सकते है.

कस्टमर केयर पर कॉल करके भी अपने समस्या का समाधान पा सकते है

यदि ऑनलाइन शिकायत करने में आपको दिक्कत हो रही है तो आप गैस कंपनियों के कस्टमर केयर पर कॉल करके भी अपने समस्या का समाधान पा सकते है.इंडियन गैस हेल्पलाइन 1800233 555 भारत गैस के लिए 1800 224 344 एचपी गैस के लिए 1800233 555 लेकिन टोल फ्री नंबर पर कॉल करके आप पूरी जानकारी ले सकते है.

मंत्रालय की वेबसाइट पर भी एलपीजी से जुड़ी शिकायतें कर सकते है

वही इसके साथ ही एलपीजी गैस के उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर भी एलपीजी से जुड़ी शिकायतें कर सकते है अगर गैस एजेंसी या कंपनी आपकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है तो आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.शिकायत करते समय कुछ जरूरी जानकारी अपना पास रखें,जिसमे गैस कनेक्शन नंबर, बुकिंग नंबर, मोबाइल नंबर एजेंसी का नाम इन सभी जानकारी के साथ शिकायत दर्ज करने से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा.

Tags:gas cylinder booking onlinegas cylinder online bookingindane gas cylinder booking onlinebharat gas cylinder booking onlinegas cylinder online booking karehp gas booking online cylindergas cylinder online booking indiagas cylinder refill booking onlinegas cylinder online booking phonepegas cylinder online booking kaise karehp gas cylinder online booking kaise kareindane gas cylinder online booking kaise karegas cylinder online booking kaise karte hai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.