टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आजकल के दौर में आधार कार्ड एक ऐसा पहचान पत्र के रूप में उभरकर सामने आया है जिसके बिना आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकते है इसके साथ ही ना बैंक में आपका खाता खुलेगा, ना ही स्कूल में एडमिशन होगा. वही आधार कार्ड को लेकर यूआईडीएआई ने एक नियम भी बनाया है अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो चुका है तो उसको एक बार फिर से अपडेट कराना होगा, यानी आधार केंद्र जाकर आपको अपना बायोमेट्रिक अपडेट करना होता है.इसको लेकर यूआईडीएआई की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है चलिए जानते है आखिर वह क्या है.
इसके बाद जेब करनी पड़ेगी ढीली
आपको बता दें कि आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट 14 जून 2026 से पहले पूरा नहीं किया गया तो इसके बाद आपको पैसे देने पड़ेंगे.अगर आप 14 जून 2026 के पहले बायोमेट्रिक अपडेट कराते है, तो यह फ्री होगा, इसके बाद आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी और पैसे देने पड़ेंगे.यदि आपने भी अपने आधार कार्ड को 10 साल तक अपडेट नहीं करवाया है तो जल्दी अपडेट करवा लें ताकि निशुल्क आपको इसका लाभ मिल सके.
हर 10 साल पर आधार कार्ड अपडेट करना जरुरी
आपको बता दें कि हर 10 साल में आधार कार्ड को अपडेट करना काफी जरूरी होता है अगर आप इसका बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराते है तो कई ऐसा काम है जो अटक जाते है इसलिए 14 जून तक आप फ्री में करवा सकते लें.आपको बता दें कि यूआईडीएआई की ओर से उन सभी लोगों को आधार कार्ड में पहचान और प्रमाण पत्र अपडेट करने की सलाह दी जाती है, जिनका कार्ड 10 साल पहले बनाया गया था और इसे यूआईडीएआई की वेबसाइट पर फ्री में 14 जून 2026 तक अपडेट करवाया जा सकता है.
अपडेट नहीं करने पर हो सकती है ये परेशानियां
यदि आपके आधार कार्ड का 10 साल पूरा हो चुका है और आपने बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करवाया है तो आपको सारे नुकसान झेलना पड़ सकता है. इसके लिए आपको सरकार की ओर मिलने वाली सब्सिडी, सरकारी योजना, बैंक सब्सिडी, केवाईसी जैसी समस्या आ सकती है क्योंकि आजकल हर योजना में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है, इसलिए आपको आधार कार्ड को अपडेट रखना चाहिए.