☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कहीं झारखंड में खेला तो नहीं हो गया, राष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी को वोट करने वाले इस विधायक की क्यों हो रही चर्चा, जानिये

कहीं झारखंड में खेला तो नहीं हो गया, राष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी को वोट करने वाले इस विधायक की क्यों हो रही चर्चा, जानिये

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बात 14 जुलाई की है, जब यूपीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा अपने पक्ष में वोटिंग की अपील करने के लिए भोपाल पहुंचे थे, तो कांग्रेस के आदिवासी विधायक उमंग सिंघार ने अचानक उठकर कह दिया कि उन्हें राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट करने के बदले 50 लाख रुपए का ऑफर आया है. कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायकों को एनडीए उम्मीदवार को वोट कराने के लिए भाजपा के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस प्रसंग का जिक्र इसलिए कर रहा हूं कि झारखंड में भी यूपीए के एक विधायक ने यशवंत सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को वोट करने की बात सार्वजनिक तौर पर कही. विपक्ष के जेहन में सवाल उठना लाज़मी है कि कहीं यहां भी खेल नहीं हो गया. हालांकि इस संबंध में कोई खुलकर नहीं बोल रहा है.

कमलेश की अंतरात्मा

अब बताते हैं, हम बात किस विधायक की कर रहे हैं. दरअसल यह हैं कमलेश कुमार सिंह. यह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्य में एकमात्र विधायक हैं. हैरानी यह है कि पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार ने ही यशवंत सिन्हा के नाम पर सबसे पहले सहमति जतायी थी. जबकि यशवंत सिन्हा ने एनडीए के विधायकों और सांसदों से अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील की थी. लेकिन उनके ही कैंप के कमलेश कुमार सिंह ने उनकी ही शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए वोट करने के बाद कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है.

भाजपा का दावा- कांग्रेस विधायकों ने भी की क्रॉस वोटिंग

कमलेश सिंह के द्रौपदी मुर्मू को वोट करने पर भाजपा में खुशी दौड़ गई. भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने दावा किया, ''एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को झारखंड में कम से कम 65 विधायकों का वोट मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस के भी कई विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर मुर्मू के लिए वोट करने वाले हैं.''

कौन हैं कमलेश सिंह

कमलेश सिंह राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. करियर की शुरुआत इन्होंने कांग्रेस से की थी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारीक अनवर को यह गुरु मानते हैं. उनके राकांपा में जाने पर कमलेश भी उस पार्टी में चले गए थे. वो भाजपा नीत सरकार में 2004 मंत्री भी रहे हैं. हुसैनाबाद से वो पहली बार राकांपा से उसी साल जीते थे. दूसरी बार इसी पार्टी से हुसैनाबाद से 2019 में चुनावी मैदान में उतरे. राजद के संजय कुमार सिंह यादव को 9914 मतों से शिकस्त दी. कमलेश को 41215 मत मिले थे. जबकि राजद प्रत्याशी को 31301 वोट, बसपा प्रत्याशी शेर अली 28758, भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह  27772 और आजसू प्रत्याशी शिवपूजन मेहता को 15494 मत मिला था.

 

Published at:19 Jul 2022 12:51 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.