✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान में 50% तक वेतन में कटौती लागू, जानिए क्या हाल है इस पड़ोसी मुल्क का

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:45:05 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली कोई नई खबर नहीं है. विदेशों से सहायता जब बंद हो गई तो फिर कर्ज भी मिलने बंद हो गए हैं. हालत यह है कि पाकिस्तान ने जो पूर्व में कर्ज लिए हैं, उसे भी नहीं चुका पा रहा है. देश में महंगाई चरम पर है आंतरिक सुरक्षा का संकट गहरा रहा है. कुछ चीजें तो इतनी महंगी हो गई है कि लोगों की पहुंच से बाहर हो गई है.

इधर पाकिस्तान ने अपनी खराब माली हालत के मद्देनजर खर्च में कटौती करना शुरू कर दिया है. विदेशों में पाकिस्तानी दूतावास एक-एक कर बंद किए जा रहे. कर्मचारियों की छटनी शुरू हो गई है. ताजा खबरों के अनुसार सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के वेतन में कटौती की घोषणा कर दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगे से सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को मात्र 50% ही वेतन मिल पाएंगे.

पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार भारी संकट में चल रही है.अब उसे चीन से भी आर्थिक मदद नहीं मिलने जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद पाकिस्तान अब भारत के सामने हाथ पसारेगा. सरकारी कर्मचारियों की वेतन कटौती की घोषणा से नौकरी पेशा करने वाले लोगों को भारी संकट होने जा रहा है. सरकार ने अपने इस्टैब्लिशमेंट खर्च को भी घटाने का निर्णय लिया है.

Tags:PakistanUp to 50% salary cut is applicable in financially bad PakistanPakistan financial condition

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.