✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पलामू पुलिस पर गोलियां बरसाने वाले शशिकांत गंझू के करीबी को यूपी ATS ने दबोचा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:51:12 PM

रांची (RANCHI) : यूपी ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली और टीएसपीसी के जोनल कमांडर नगीना को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. नगीना को टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) सुप्रीमो शशिकांत गंझू का करीबी माना जाता है. वह हमेशा एके-47 जैसे हथियारों से लैस रहता था और झारखंड में 25 से ज़्यादा नक्सली हमलों को अंजाम दे चुका है. पलामू के छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने नगीना की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. झारखंड पुलिस और खुफिया एजेंसियां ​​अब उससे पूछताछ की तैयारी कर रही हैं.

बताते चलें कि पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिली इलाके में 14 सितंबर को सुरक्षा बलों और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया, जबकि नगीना भागने में सफल रहा. तभी से नगीना सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था. बता दें कि नगीना पर झारखंड में 5 लाख का इनाम घोषित था. पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में नक्सली गतिविधियों का प्रमुख साजिशकर्ता था.

इससे पहले 3 सितंबर को मनातू थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे. टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर नगीना इस हमले का मास्टरमाइंड भी था. मुठभेड़ों के बाद, नगीना झारखंड छोड़कर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छिप गया था. उस पर उत्तर प्रदेश में नक्सली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है. यूपी एटीएस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उसकी गिरफ्तारी से दोनों राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी राहत मिली है.

 

 

Tags:JHARKHAND NAXALITE NAGINANAXALITE NAGINA ARRESTED IN UPनक्सल अपराधी यूपी में गिरफ्तारआतंकवाद निरोधी दस्ताNAXALITE NAGINA ARRESTED BY UP ATSNAGEENAACCUSED OF CARRYING OUT NAXALITE INCIDENTS IN JHARKHANDWAS ARRESTED BY THE UP ATS.Jharkhand news liveLatest Jharkhand NewsUP ATSnaxali Shashikant GanjhuPalamu police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.