✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अरवल में हुई अनोखी शादी, अस्पताल के बेड पर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:51:33 PM

अरवल(ARWAL): बिहार के अरवल जिले में एक प्रेमी जोड़े ने अस्पताल में  शादी रचा कर जीवन और मरण की कसमें खाई.  जी हां आपने मंदिर, कोर्ट कचहरी और पंचायत में शादी होते तो देखा होगा लेकिन अरवल में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जिसे देखने के लिए लोगों को भीड़ जुट गई. फिल्मी तरीके से दोनों की शादी हुई. आपको जानकर हैरानी होगी कि अस्पताल के बेड पर प्रेमी जोड़े की अजीबोगरीब शादी हुई. मामला अरवल जिले के सदर अस्पताल का है. जहां एक युवक युवती ने अस्पताल के बेड पर ही शादी रचाई है. पहले दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और फिर युवक ने उसके मांग में सिंदूर भरा इस अनोखी शादी में अस्पताल के कर्मी और मरीज बराती बने थे. इस अनोखी शादी की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है.

दरअसल ठाकुर बिगहा गांव का रहने वाला नीरज कुमार अपनी प्रेमिका कौशल्या कुमारी को बाइक पर बैठाकर बैदराबाद बाजार घुमाने आया था. फिर  घर लौटने के दौरान उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई. इस घटना में दोनों प्रेमी जोड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इसके बाद इनकी प्रेम कहानी की भनक उनके परिवार वालों को भी लग गई. घटना के बाद दोनों के ही परिजन अस्पताल में पहुंच गए.

दोनों की स्थिति को देखते हुए पहले तो दोनों का इलाज करवाया गया. उसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े ने परिवार के सामने ही शादी करने का फैसला कर लिया. आपको बता दें कि युवक-युवती एक दूसरे से प्यार करते थे और घरवालों को बिना बताए चोरी-छिपे मिलते थे. बुधवार की देर शाम भी दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी अचानक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों जख्मी हो गए. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ही दोनों के परिजनों को इनकी प्रेम कहानी का पता चला जिसके बाद परिजनों ने दोनों की अस्पताल में ही शादी करा दी. 

Tags:bihararwalUnique marriage happened in Arwal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.