✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अनोखी भक्ति: 72 की उम्र में टूटे घूटने के साथ देवघर निकल पड़ी है कृष्णा बम, मदद के लिए प्रशासन आया आगे, पढ़ें कौन है कृष्णा रानी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:19:03 PM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): सावन के पावन महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है.लोग अपने घरों घरों से निकलकर शिवालयों की ओर जा रहे है, और बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर रहे है. इस महीने ज्योर्तिलिंगों के दर्शन को काफी शुभ माना जाता है, यही वजह की झारखंड के बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूरे देश से भक्त बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने आते है. साल में एक बार लोग बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए लोग आते है, लेकिन बिहार की एक ऐसी महिला है जिन्होने कोरोनाकाल को छोड़कर 41 वर्ष तक लगातार हर सोमवार को जल लेकर सुल्तानगंज से देवघर जाती रही.

पढ़ें बाबा की अनोखे भक्त की पूरी कहानी

बाबा भोलेनाथ की ये अद्भूत भक्त मुजफ्फरपुर के चकबासु की रहने वाली कृष्णा रानी है. जिनकी उम्र 72 साल है. लोग इन्हे कृष्णा बम या माता बम के नाम से कांवरिया पथ पर जानते है. कृष्णा रानी इस साल भी भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच निकल चुकी है. इनकी उम्र भले 72 साल है लेकिन जोश ऐसा की 17 साल के युवा को भी मात दे देती है. कृष्णा मूलरूप से मुजफ्फरपुर की रहनेवाली हैं. सुल्तानगंज से जल उठाने के बाद उन्होंने देवघर बाबाधाम तक की 108 किलोमीटर लंबी दूरी के लिए निकल पड़ी है .

कृष्णा बम की मदद के लिए प्रशासन ने फोर्स लगा दिया है

बता दें कि कृष्णा रानी पूरे बिहार में कृष्णा बम के रूप में विख्यात हैं. इस उम्र में कृष्णा बम का डाक कांवर ले जाने को देखते हुए प्रशासन ने उनकी सुरक्षा और मदद के लिए फोर्स लगा दी है. उनको सहारा देनेवालों का कच्ची कांवड़िया पथ पर प्रशासन सहित भक्तों का तांता लगा रहता है. सुल्तानगंज से जल भर डाक बम जैसे ही मुंगेर जिला के कच्ची कांवड़िया पथ पर पहुंचते ही जिला प्रशासन और भक्तों के उनको सहारा दे आगे बढ़ाने का काम करते दिखे.

कृष्णा बम 41 वर्षों से लगातार डाक बम बनकर बाबा के दरबार पहुंच जल चढ़ाती है

कृष्णा बम ने बताया कि वो 41 वर्षों से लगातार डाक बम बनकर बाबा के दरबार पहुंच जल चढ़ाती है. पिछले साल एक्सीडेंट में उनका घुटना टूट गया था इस कारण वो नहीं जा पाई थी, पर इस बार इस टूटे हुए घुटना के साथ ही बाबा के दरबार के लिए निकल पड़ी है. इस बार प्रत्येक सोमवारी को वे उज्जैन के महाकाल के दरबार के अलावा अन्य ज्योर्तिलिंगों का दर्शन करेगीं. कहा कि यह बाबा की ही कृपा है की वो दर्शन के लिए जा रही हैं.

Tags:Krishna bamKrishna bam biharKrishna bam mujaffarpurBaba mandir deogharKrishna raniLord shivaSawan monthSawan somvarBiharBihar newsBihar news todayMujaffarpurMujaffarpur newsMujaffarpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.