✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा हमला, कहा- चुनाव है वे आते जाते रहेंगे...

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:35:14 PM

पटना(PATNA): केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर आज पटना पहुंचे. रामनवमी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे पटना एयरपोर्ट से सीधा बक्सर के लिए रवाना हुए. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. ऐसे में केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि घरेलू गैस के नाम पर पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की गई है तो उन्होंने इस पूरे मामले को कोरोना के वैक्सीन से जोड़ दिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस समय लोगों को फ्री वैक्सीन दिया जा रहा था उस समय पार्टी तो कुछ नहीं बोल रही थी. उन्होंने कहा कि घरेलू गैस व पेट्रोल-डीजल के दाम घटते और बढ़ते रहते हैं. वहीं, इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर भी हमला करते हुए कहा कि वह आते-जाते रहेंगे, क्योंकि अभी चुनाव आने वाला है. इसी तरह आयें और इसी तरह जाएं इससे क्या फर्क पड़ेगा.

वहीं, वक्फ बिल को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह अल्पसंख्यकों के हितों के लिए लाया गया बिल है. लेकिन इसे लेकर वैसे ही लोग हल्ला कर रहे हैं जिनके पैर के नीचे की जमीन खिसक गई है. साथ ही अमेरिका से आतंकी को ले जाने के विषय पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की यह बड़ी उपलब्धि है.

Tags:बिहारबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार ट्रेंडिंगपटनापटना न्यूजबिहार पॉलिटिक्सकेंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुरबिहार विधानसभा चुनाव 2025राहुल गांधीकांग्रेसराहुल गांधी बिहार दौराघरेलू गैस के बढ़े दामबक्सररामनवमी कार्यक्रमपटना एयरपोर्टBiharBihar Trending NewsBihar TrendingPatnaPatna NewsBihar PoliticsUnion Minister Shantanu ThakurBihar Assembly Elections 2025Rahul GandhiCongressRahul Gandhi Bihar tourdomestic gas prices hikedBuxarRam Navami programPatna Airport

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.