गयाजी(GAYAJI):
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के ऊपर एक कार्यक्रम मे पत्थर फेंके जाने की घटना हुई.उनके ऊपर एक एक कर दो पत्थर फेंके गए.पत्थर चलने के बाद कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल बन गया.जिसके बाद मंत्री के सुरक्षा कर्मियो ने मोर्चा संभाला और मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला.घटना के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की.जिसमें द
दो नाबालिग को हिरासत में लिया है.
बताया गया कि शुक्रवार की शाम खिजरसराय प्रखंड के सीसवर स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई.राहत की बात रही कि केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए.हालांकि उनके पीछे खड़े अंगरक्षक को पत्थर लग गया, जिससे उसे मामूली चोट आई है.घटना के बाद इलाके में रोष व तनाव का माहौल है.पुलिस ने मौके से दो नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को सम्मानित किया गया था.सम्मान समारोह के बाद जैसे ही वे मंच से लोगों को संबोधित करने पहुंचे, तभी कार्यक्रम स्थल के बाहर से किसी युवक ने पत्थर फेंक दिया.पत्थर सीधे मंच की ओर आया.अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई.शोर शराबा होने लगा.सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मंत्री को सुरक्षा घेरे में ले लिया.
वहीं घटना के बाद खिजरसराय पुलिस हरकत में आई और मौके से दो नाबालिग को हिरासत में लिया.दोनों से पूछताछ की जा रही है.पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पत्थरबाजी के पीछे किसी की साजिश थी या फिर यह अचानक की गई हरकत थी.हिरासत में लिए गए युवक भी आसपास के गांव के बताए जा रहे हैं.खिजर सराय थाना के पुलिस ने बताया कि नाबालिग की हिरासत में लिया गया उससे पूछताछ किया जा रहा है इसके पीछे मनसा क्या है जांच की जा रही है हालांकि अब तक किसी के द्वारा कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराया गया
इधर इस घटना के बाद हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेताओं और समर्थकों में भारी नाराजगी है.पार्टी नेताओं का कहना है कि बीते कुछ दिनों से लगातार मांझी परिवार को निशाना बनाया जा रहा है.हाल ही में बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी पर हमला हुआ था.उसके बाद सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और वायरल वीडियो का मामला सामने आया। अब सीधे कार्यक्रम में पत्थर फेंके जाने की घटना ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है.