✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मौसी ने झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक से कराया बेटी का दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर कर दिया खौफनाक कांड

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 5:22:15 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): कहते हैं की मां के बाद मौसी ही मां समान होती है और मां की तरह ही हमें प्यार करती है. पर यह मामला ना सिर्फ रिश्तों को शर्मसार करता है बल्कि मानवता पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यहाँ अपनी ही मौसी ने बेटी का दुष्कर्म कराया और फिर विडिओ बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगी. पर मामला बस इतना ही नहीं था, बल्कि जब खुलासा हुआ तो परत दर परत मामला और भी संगीन होता गया. 

दरअसल उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपनी मौसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि माता-पिता की मौत के बाद जिस मौसी को उसने मां का दर्जा दिया, उसी ने लालच में उसकी जिंदगी तबाह करने की साजिश रच डाली. युवती ने आरोप लगाया है कि मौसी ने पहले झाड़फूंक के बहाने एक तांत्रिक से उसका दुष्कर्म कराया और फिर वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करती रही.

पीड़िता चकेरी इलाके की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता की मौत हो गई थी. इसके बाद वह अपनी मौसी उजमा परवीन के साथ रहने लगी. उसे भरोसा था कि मौसी उसका सहारा बनेगी, लेकिन धीरे-धीरे उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हो रहा है. युवती के मुताबिक, कुछ समय पहले उसकी शादी कराई गई. शादी के बाद मौसी ने उसे यह कहकर डराना शुरू किया कि उस पर किसी ने जादू-टोना कर दिया है. इसी बहाने घर में एक तांत्रिक को बुलाया गया. आरोप है कि झाड़फूंक के दौरान तांत्रिक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया था.

इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल. युवती ने आरोप लगाया कि मौसी और उसके सहयोगी उस वीडियो के जरिए उसे लगातार धमकाने लगे. कहा गया कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वीडियो उसके पति और ससुराल वालों को भेज दिया जाएगा. डर और बदनामी के भय से युवती धीरे-धीरे अपनी ससुराल से पैसे लेकर मौसी को देती रही. आरोप है कि अब तक उससे करीब डेढ़ लाख रुपये वसूले जा चुके हैं. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मामला यहीं नहीं रुका. जब मौसी ने उसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश की, तब वह पूरी तरह टूट गई. आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को सारी सच्चाई बता दी. पति के सहयोग के बाद युवती ने कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत में युवती ने मौसी उजमा परवीन और मामा शकील पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि दोनों मिलकर वीडियो के जरिए मानसिक दबाव बना रहे थे और उसे देह व्यापार में धकेलना चाहते थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कमिश्नर के निर्देश पर चकेरी के एसीपी अभिषेक पांडे मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि युवती ने मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है. सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:crime newstrending newsviral newsmother raped daughterdaughter raped by a tantricraperape newstantrik raped girlrape crime newslatest newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.