✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

PM-KISAN योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद, जानिए कैसे उठाएं लाभ

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 20, 2026, 3:38:10 PM

टीएनपी टेस्क(TNP DESK): देश का किसान दिन-रात खेतों में मेहनत कर धूप, बारिश और ठंड में फसल तैयार करता है. लेकिन बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने के समय सबसे बड़ी चिंता पैसों की होती है. किसानों की इसी आर्थिक परेशानी को कम करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना शुरू की है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है.

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की आय सहायता योजना है, जिसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं. प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होती है, जो डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है.

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य मकसद किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों में आर्थिक सहयोग देना है. बीज, खाद और कीटनाशक की खरीद में सहायता किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना, कर्ज पर निर्भरता कम करना

कौन ले सकता है लाभ?

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का भारत का नागरिक होना आवश्यक है. उसके नाम पर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए और जमीन का रिकॉर्ड राज्य सरकार में अपडेट होना चाहिए. आधार कार्ड अनिवार्य है और बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए. यदि जमीन महिला किसान के नाम है, तो वे भी योजना के लिए पात्र हैं.

किन्हें नहीं मिलेगा लाभ?

आयकर दाता, सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति और 10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले इस योजना के दायरे से बाहर हैं.

किस्त कब मिलती है?

पहली किस्त- अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त-अगस्त से नवंबर, तीसरी किस्त- दिसंबर से मार्च. कुल 6,000 रुपये की राशि साल भर में तीन चरणों में जारी की जाती है.

आवेदन की प्रक्रिया

योजना में पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. वहां “New Farmer Registration” विकल्प पर क्लिक कर आधार नंबर दर्ज करें. इसके बाद जमीन और बैंक से संबंधित जानकारी भरकर ओटीपी सत्यापन करें और आवेदन सबमिट करें.

जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन का खतियान या खसरा, मोबाइल नंबर और e-KYC अनिवार्य हैं. यदि आधार और बैंक खाता लिंक नहीं है, नाम में त्रुटि है, जमीन के रिकॉर्ड में गलती है या e-KYC अधूरी है, तो किस्त अटक सकती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक अहम आर्थिक सहारा है. पात्र किसान समय पर पंजीकरण और जरूरी अपडेट पूरा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, ताकि उनके हिस्से की सहायता राशि बिना किसी रुकावट के मिल सके.

 

Tags:PM-KISAN schemefinancial assistance of Rs 6000 every year6 thousand rupees-KISANNEWSUPDATETHENEWSPOSTNEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.