✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

 बक्सर में सात लाख की शराब के साथ दो पुलिसकर्मी और चार तस्कर गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश से लायी जा रही थी शराब  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:20:20 AM

बक्सर(BUXER):बक्सर जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तकरीबन साढ़े सात लाख रुपयों की शराब के साथ चार तस्करों और दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. दोनों पुलिसकर्मी होमगार्ड के जवान हैं और उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर कार्यरत हैं. एसपी मनीष कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पटना के लिए शराब की खेप ले जाई जा रही है, जिसके आधार पर पूरी रात वीर कुंवर सिंह सेतु पर जांच की गई और इसी दौरान उत्तर प्रदेश से दो गाड़ियों में भरकर लाई जा रही शराब और एक गाड़ी पर मौजूद लाइनर को गिरफ्तार किया गया साथ ही उनकी मदद करने के आरोप में उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर कार्यरत होमगार्ड के दो जवान गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक अन्य अभियुक्तों की भी तलाश कर रही है. 

पढ़ें मामले पर एसपी ने क्या जानकारी दी

 मामले पर एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से वीर कुवंर सिंह पुल मद्यनिषेध चेक पोस्ट से मद्यनिषेध चेक पोस्ट पर तैनात कर्मी और शराब तस्कर के मिली भगत से भारी मात्रा में शराब पार होने वाला है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. गठित टीम के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वीर कुवंर सिंह सेतु से पटना की ओर जाने वाली फोर लेन सड़क एनएच 922 पर स्थित टोल प्लाजा के पास मुस्तैदी से उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रोककर जांच प्रारंभ हुई.    

जांच के दौरान 513 लीटर शराब बरामद किया गया 

इसी क्रम में एक स्कॉर्पियो को तलाशी लेने के लिए रोका गया तभी स्कॉर्पियो के चालक निकल कर भागने में सफल रहा.स्कॉर्पियो में बैठे एक अन्य व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति अपना नाम भोला कुमार उम्र लगभग 18 भूतनाथ रोड थाना अगमकुंआ, जिला- पटना बताया. उक्त गाड़ी से कुल 513.5 लीटर शराब बरामद किया गया.पुनः उसी जगह वाहन जाँच के क्रम में एक टाटा इंडिगो में 1 चालक और  2 अन्य व्यक्ति सवार थे.उक्त गाड़ी की तलाशी लेने पर डिक्की से कुल 84 लीटर बीयर बरामद किया गया.

 पूछताछ किया गया तो होमगार्ड के जवान नहीं दे पायें जवाब

 पकड़ाये व्यक्तियों से पुछताछ करने पर बताया गया कि गंगा सेतु पर कार्यरत कर्मियों से सांठगांठ कर शराब की खेप पार किया जाता है. इसके बाद अविलम्ब वीर कुवंर सिंह सेतु स्थित उत्पाद कर्मियों के पास पहुंच ड्यूटी पर होमगार्ड जवान शेषनाथ यादव और रामाशंकर सिंह उपस्थित मिले जिनसे शराब तस्करों के साथ मिली भगत के बारे में पूछताछ किया तो कोई संतोष जनक जबाव नहीं दे पाए.कुछ देर में वीर कुवंर सिंह सेतु से पार करेगी पुनः उक्त गाड़ी की बरामदगी के लिए एनएच922 पर स्थित टोल प्लाजा के पास मुस्तैदी से उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रोककर जांच प्रारंभ हुई. वाहन चालक जांच होता देखकर गाड़ी को टोल प्लाजा से पहले खड़ा कर भाग गया. उक्त गाड़ी की तलाशी लेने पर कुल 351.90 लीटर शराब बरामद किया गया. इस मामले में औद्योगिक थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.  

Tags:Liquor seizedLiquor seized in biharLiquor seized in buxerTwo policemen and four smugglers arrested with liquorpolicemen and smugglers arrested with liquorpolicemen and smugglers arrested with liquor buxerTwo policemen and four smugglers arrested with liquor biharliquor smugglerbiharbihar newsbihar news todaybuxerbuxer newsbuxer news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.