✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ससुराल में दामाद ने क्यों खेली खून की होली, पढ़िए इस खबर में

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:54:07 AM

गया(GAYA): गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खेल परिसर स्थित भुई टोली में ससुराल में रह रहे सनकी दमाद ने एक ही परिवार के 5 लोगों पर रॉड  से हमला कर दिया. इस घटना में एक 13 वर्षीय बच्चा और 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक महिला और दो बच्चे को गंभीर देखते हुए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भेजा गया. जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां छानबीन कर रही है. वहीं काफी मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया.

नशे का आदी है दामाद

हालांकि हमला किस कारण से की गई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि सनकी दामाद प्रभु मांझी शराब का आदी था और हीरोइन भी पीता था. किसी बात को लेकर बीते दो या तीन बजे रात में घटना को अंजाम दिया गया. सभी को रॉड से सोए अवस्था में हमला कर दिया. 
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय मुन्ना मांझी का साला प्रभु मांझी मानपुर पोखरा वही टोली का रहने वाला है जो अपने ससुराल में रह रहा था. इस बीच बीते रात को उसने अपने बहनोई स्वर्गीय मुन्ना मांझी की पत्नी गीता देवी, गीता देवी की मां, गीता देवी के 3 पुत्र लकी कुमार, लेडा कुमार और चिंटू कुमार को निशाना बनाया. वहीं बीच-बचाव करने आई प्रभु मांझी ने अपनी पत्नी गोरकी देवी को भी नहीं छोड़ा और उसपर भी हमला किया. जहां सभी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.